{"_id":"67b717fe1ba40a3d3d081609","slug":"more-than-100-posts-of-amu-court-members-are-vacant-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: एएमयू के सिस्टम पर प्रोफेसर भड़के, हड़ताल की दी चेतावनी, यह है बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: एएमयू के सिस्टम पर प्रोफेसर भड़के, हड़ताल की दी चेतावनी, यह है बड़ी वजह
Thu, 20 Feb 2025 05:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Feb 2025 05:24 PM IST
सार
एएमयू शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद खालिद हमीद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सिटी को मिनी इंडिया कहा था, इसी मिनी इंडिया में पारदर्शिता नहीं है। लोकतंत्र खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
स्टाफ क्लब में यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ और कार्यकारी परिषद के सदस्य
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के सिस्टम पर प्रोफेसर बिरादरी भड़क गई है। प्रोफेसरों ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के सिस्टम में खामियां आ गई हैं, जिसे जानबूझकर दूर नहीं किया जा रहा है। लंबे समय से एएमयू कोर्ट सदस्य के 100 से ज्यादा पद रिक्त हैं। इसको लेकर हड़ताल की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन
19 फरवरी को स्टाफ क्लब में यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ और कार्यकारी परिषद के सदस्य एकजुट होकर यूनिवर्सिटी की कार्यप्रणाली पर खूब बरसे। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद खालिद हमीद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनिवर्सिटी को मिनी इंडिया कहा था, इसी मिनी इंडिया में पारदर्शिता नहीं है। लोकतंत्र खत्म हो रहा है। सचिव डॉ. ओबैद अहमद सिद्दीकी ने बताया कि दागदार व्यक्ति को चांसलर, प्रो चांसलर और कोषाध्यक्ष बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोर्ट सदस्य 193 हैं, लेकिन 100 से ज्यादा पद रिक्त हैं। यूनिवर्सिटी में कई विसंगतियां हैं। कार्यकारी सदस्य प्रो. मुईनउद्दीन ने कहा कि यूनिवर्सिटी के एक्ट का भी उल्लंघन हो रहा है। मौके पर कार्यकारी सदस्य डॉ. मुसव्विर अली, डॉ. मुराद खान, शिक्षक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. साद बिन जावेद, डॉ. सिद्धार्थ चक्रवर्ती, डॉ. मोहम्मद अरशद बारी, डॉ. अरशफ मतीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन