फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   More 27 People corona positive in aligarh

दो बच्चियों सहित 27 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Fri, 10 Jul 2020 01:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
More 27 People corona positive in aligarh
खैर में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नई बस्ती की गली की गई सील। - फोटो : KHAR
जनपद में 27 लोग और कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसमें एक एवं तीन साल की बच्ची भी शामिल हैं। मामू भांजा के एक ही परिवार के सात लोग चपेट में आए हैं। जबकि पला साहिबाबाद एवं मोहनलाल के चार-चार लोग संक्रमित हैं। वहीं, बुलंदशहर की 63 वर्षीय महिला भी संक्रमित है। हालांकि, उसकी गिनती अलीगढ़ जिले में नहीं होगी। इस तरह जनपद में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 702 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन

जेएन मेडिकल कॉलेज एवं लैब से बृहस्पतिवार को 28 लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट आई है। उसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। मामू भांजा के सराफा कारोबारी परिवार की 1 व 3 वर्ष की बच्ची, 18, 43, 29, 65 वर्ष की महिला और 29 वर्ष का युवक संक्रमित हैं। मोहननगर की 13, 24, 45 एवं 63 वर्ष की महिला भी चपेट में आई हैं। पला साहिबाबाद की 24 वर्षीय महिला एवं 28, 28, 48 एवं 53 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। इस परिवार में पहले से लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन

धनीपुर मंडी प्रभात नगर का कन्फेक्शनरी कारोबारी का 65 वर्षीय पिता एवं 62 वर्षीय मां संक्रमित हैं। विकासनगर एडीए कॉलोनी की 30 वर्षीय महिला, 25 एवं 62 वर्षीय व्यक्ति चपेट में आए हैं। बुजुर्ग सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं। तालानगरी का 48 वर्षीय कर्मचारी, पूर्व सीएमओ का पुत्र व हरपाल हॉस्पिटल केलानगर चौराहा का 21 वर्षीय युवक, गांव उसरी रसूलपुर का 50 वर्षीय व्यक्ति, पुराना बाजार चंडौस की 53 वर्षीय महिला, नंद नगरी कोतवाली का 21 वर्षीय महिला, मथुरा रोड का 50 वर्षीय व्यक्ति, अशोकनगर की 55 वर्षीय महिला संक्रमितों में शामिल हैं। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को कोविड-19 हॉस्पिटल एवं उनके परिजनों को क्वारंटीन कराया जा रहा है। संक्रमित मरीजों के घर के एरिया को सील कर सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed