{"_id":"5ea345618ebc3e906f64a3bd","slug":"moon-sighted-first-roja-city-office-news-ali2321304189","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांद का दीदार, पहला रोजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांद का दीदार, पहला रोजा
विज्ञापन
उपरकोट पर अपने बच्चों को रमजान का चांद दिखाते लोग।
- फोटो : CITY OFFICE
रमजान महीने के चांद का दीदार हो गया। मस्जिदों व घरों पर तरावीह की नमाज शुरू हो गई। पहला रोजा शनिवार को होगा। चांद दिखते ही लोगों ने आतिशबाजी की, जिससे आसमान चमक उठा।
शुक्रवार शाम चांद का दीदार करने के लिए लोग अपने घरों की छतों पर आ गए। हर किसी की नजर आसमान पर थी। जैसे ही चांद का दीदार हुआ। वैसे बोले कि वो बारीक सा चांद दिख रहा है। चांद देखने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को चांद की मुबारकबाद दी। वहीं, मस्जिदों में अजान हुई। ऊपरकोट मस्जिद पर लगा बल्ब जल गया। सायरन की आवाज गूंजने लगी। मस्जिदों में तरावीह की नमाज शुरू हो गई। हालांकि, नमाज में तीन-चार से ज्यादा नमाजी नहीं थे। बाकी लोगों ने अपने घरों पर तरावीह की नमाज पढ़ी। उधर, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज अली खान ने कहा कि महामारी से निजात पाने के लिए लोग दुआएं करें। खुद्दाम-ए-हज समिति के राष्ट्रीय सचिव अब्दुल समद ने लोगों से कहा कि वह रोजे रखें। नमाज के दौरान सोशल डिस्टेंस बनाएं। जीवनगढ़ गली नंबर एक की रहने वालीं मेहफिशा ने चांद देखकर सबको मुबारकबाद दी।
वक्फ की संपत्ति पर इफ्तार व तरावीह की नमाज पर पाबंदी
वक्फ की संपत्तियों पर इफ्तार, सहरी और नमाज पर पाबंदी लगा दी गई है। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एसएम शोएब ने सभी वक्फ संपत्तियों के मुतवल्ली व प्रबंध समितियों को भेजे पत्र में कहा कि वे किसी भी दशा में सहरी, इफ्तारी, तरावीह व अन्य नमाजों के लिए कहीं भी भीड़ इकट्ठा न होने होने दें। उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों पर इफ्तार, सहरी व तरावीह की नमाज नहीं होगी, क्योंकि भीड़ होने का अंदेशा है। पहले भीड़ जुटती थी। अगर ऐसा हुआ तो इसके जिम्मेदारी मुतवल्ली की होगी।
विज्ञापन
फल व सब्जी विक्रेताओं को मिले पास
कोविड-19 पॉजिटिव मरीज पाए जाने के चलते सील इलाकों में फल व सब्जी बेचने के लिए विक्रेताओं को 60 पास जारी कर दिए गए हैं। डीएम के निर्देश पर समिति के अधिकारियों ने समाजसेवी गुलजार अहमद को विक्रेताओं को पास जारी किए हैं। गुलजार अहमद ने अपने आवास पर सील इलाके उस्मानपाड़ा, देहलीगेट, शेखान मोहल्ला, टीला, सराय मियां, काजी पाड़ा, नीवरी, माबूद नगर, एडीए कॉलोनी शाहजमाल, गोविंद नगर आदि इलाकों में फल-सब्जी बेचने वालों को पास दिया है।
पहला रोजा
इफ्तार
सुन्नी 6 : 49 शाम
शिया 6 : 58 शाम
दूसरा रोजा
सहरी
सुन्नी 4 : 18 सुबह
शिया 4: 05 सुबह