मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ शहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की पहली बारिश में जलमग्न हुआ शहर
नालों मंे कूड़ा भरा होने के कारण शहर के कई इलाकों में भरा पानी, लोगों को गर्मी से मिली राहत
अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़। मानसून की दस्तक के साथ ही गुरुवार को सुबह से ही बारिश ने कई दिनों से तपिश झेल रहे लोगों को राहत का अहसास कराया। लेकिन पहले ही झटके में नगर निगम की नाला और नाली सफाई के दावे भी पानी में बह गए। कूड़े से अटे पड़े नाले मामूली बारिश का भी बोझ नहीं झेल पाए। नालों में सही तरीके से ड्रेन नहीं हो पाने से सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। साधारण पानी के बहाव को भी नाले और नालियां निकाल नहीं सके। ऐसा नहीं था कि यह नाले छोटे पड़ गए हों लेकिन इनमें ठुंसे हुए कूड़े ने इन नालों को बुरी तरह ब्लॉक कर दिया है। शहर की घनी आबादी वाले हिस्सों में यह समस्या अधिक देखी गई। कुल मिलाकर बारिश की पहली ही आहट में अहसास करा दिया कि अगर नाले नालियों की सफाई पर ध्यान नहीं दिया गया तो मानसून के चरम पर बेहद जटिल स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।