फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Money is being asked in lieu of work in health department

स्वास्थ्य विभाग में काम के बदले मांगे जा रहे रुपये

Thu, 06 May 2021 01:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Money is being asked in lieu of work in health department
स्वास्थ्य विभाग कोरोना महामारी के दौर में जरा भी संवेदनशील नहीं है। हर रोज नये कारनामे सामने आ रहे हैं। मंगलवार को दीनदयाल स्टाफ व मरीज की बेटी का ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें मरीज की देखभाल के नाम पर दो हजार रुपये प्रतिदिन मांगे गए।
विज्ञापन

इसके बाद बुधवार को कंट्रोल रूम में एक शिकायत हुई, जिसमें जिला अस्पताल की महिला डाक्टर पर साढ़े सात हजार रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिलवाने का आरोप है। इन दोनों मामलों को प्रशासनिक स्तर पर गंभीरता के साथ लिया गया है। दोनों में जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

ईडीएम मनोज राजपूत ने बताया कि जिलाधिकारी के कंट्रोल रूम में एक व्यक्ति ने शिकायत बुधवार को की। इसमें उसने महिला डाक्टर जो जिला अस्पताल में तैनात है। उस पर आरोप लगाए हैं कि वह साढ़े सात हजार रुपये में रेमडेसिविर इंजेक्शन दिलाने का सौदा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कमिश्नर गौरव दयाल की ओर से एसीएम प्रथम केबी सिंह को जांच सौंपी गई है। इधर, दीनदयाल अस्पताल में भर्ती एक महिला मरीज की देखभाल के नाम पर उसकी बेटी से दो हजार रुपये मांगने की ऑडियो वायरल होने पर प्रभारी डीएम अंकित खंडेलवाल की ओर से एसडीएम कोल रंजीत सिंह को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed