फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   molestation charge.

छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़की की मां का काटा कान

Sun, 04 Aug 2019 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
molestation charge.
देहलीगेट थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मनचने ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। इतना ही नहीं विरोध करने पर लड़की की मां के साथ मारपीट कर उसका कान काट दिया। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस ने उसे टरका दिया। शनिवार को पीड़िता ने एसपी क्राइम से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम को दिए गए प्रार्थना पत्र में महिला ने कहा कि गुरुवार की दोपहर वह घर पर अकेली थी। बेटी छत पर बने कमरे में सो रही थी। तभी एक परिचित युवक घर पर आ गया। वह चाय बनाने के लिए घर से बाहर परचून की दुकान पर दूध लेने चली गई। तभी आरोपी युवक छत पर बने कमरे में पहुंच गया और बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। घर पहुंची पीड़िता ने यह देखा तो विरोध करना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। आरोपी युवकों ने किशोरी की मां के साथ मारपीट कर दी। यहां तक कि उसका कान तक काट लिया। वारदात के बाद आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता थाने पहुंची तो पुलिस उसे टरका दिया। इस संबंध में एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार ने थाना प्रभारी को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed