{"_id":"5835fa554f1c1b462413c517","slug":"modi-to-end-rich-poor-gap-notbandi-anurag-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब-अमीर की खाई मिटाने के लिए मोदी ने की नोटबंदी: अनुराग ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब-अमीर की खाई मिटाने के लिए मोदी ने की नोटबंदी: अनुराग ठाकुर
ब्यूूूराे, अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Thu, 24 Nov 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ में भाजपा युवा सम्मेलन को संबोधित करते अनुराग ठाकुर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा है कि गरीब-अमीर के बीच की खाई को मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 के नोट बंद किए हैं। अनुराग ठाकुर बुधवार को भाजपा महानगर इकाई द्वारा अचलताल स्थित रामलीला मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस, सपा एवं बसपा गरीबों के नाम पर राजनीति कर रही थी। आज वह काले धन वालों के साथ खड़े होकर बेनकाब हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद कांग्रेस चार साल तक एसआईटी का गठन नहीं कर पाई। मोदी ने पहला निर्णय एसआईटी के गठन का लिया।
उन्होंने कहा कि कालेधन पर कड़ा कानून मोदी सरकार ने बनाया। 23.5 करोड़ जनधन खाते खोले। कालेधन वालों को लगा कि मोदी कुछ नहीं करेंगे, लेकिन पीएम ने ऐसा प्रहार किया कि भ्रष्ट पार्टियों की कमर टूट गई। कांग्रेसियों ने 70 साल से हमें लूटा है। क्या 50 दिन में हम कुछ घंटे लाइन में नहीं लग सकते।
विज्ञापन
इसके बाद सात पीढ़ियों की परेशानी खत्म हो जाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी में परिवार की लड़ाई के खिलाफ लड़ना है। युवा मुख्यमंत्री के परिजनों ने ही साइकिल को तार-तार कर दिया है। सपा और परिवार के लोग दोनो हाथ से लूटने में लगे है। उत्तर प्रदेश के युवा रोजगार के लिए दूसरे प्रदेशों में ठोकरें खा रहें हैं। बसपा तो बिखर गई है।
उन्होंने गुजरात एवं मध्य प्रदेश का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां की भाजपा सरकार ने प्रदेश के किसानों को संपन्न बना दिया है लेकिन कई प्रधानमंत्री देने वाले उत्तर प्रदेश आज भी विकास में पिछड़ा है। पीएम के काम की तारीफ करते हुए वह बोले कि आज अमेरिका एवं इंग्लैंड में भी भारत का डंका बज रहा है। अमेरिकी चुनाव में मोदी के नाम एवं नारे का इस्तेमाल किया गया। उप चुनाव के नतीजों से भी साफ हो गया है कि लोग कालेधन से छुटकारा चाहते है।