{"_id":"587fc71f4f1c1bda30effda5","slug":"modi-rajnath-and-balian-s-most-demanding-baghel","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी, राजनाथ, बघेल एवं बालियान की सर्वाधिक मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी, राजनाथ, बघेल एवं बालियान की सर्वाधिक मांग
अमर उजाला ब्यूूराे
Updated Thu, 19 Jan 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
BJP LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ में स्टार प्रचारक के रूप में सर्वाधिक मांग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, एसपी सिंह बघेल एवं संजीव बालियान की है। 11 फरवरी यानी पहले चरण के मतदान के पहले मेरठ एवं अलीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली हो सकती है। ऐसा संकेत बुधवार को आगरा में आयोजित भाजपा प्रत्याशियों की बैठक में दिए गए। प्रत्याशियों की घोषणा के बाद क्षेत्रीय स्तर पर आगरा में बुधवार को बैठक बुलाई गई थी।
अलीगढ़ के सातों प्रत्याशी संजीव राजा, अनिल पाराशर, संदीप सिंह, रवेंद्रपाल सिंह, दलवीर सिंह, अनूप वाल्मीकि एवं राजवीर दिलेर इसमें शामिल हुए। अलीगढ़ लोकसभा के पालक सुनील पांडेय ने बताया कि सभी प्रत्याशियों एवं नेताओं से स्टार प्रचारकों की सूची मांगी गई है। मोदी समेत कुछ अन्य नेताओं की सबसे अधिक डिमांड है। उन्होंने संभावना जताई कि प्रथम चरण के चुनाव के पहले मेरठ एवं अलीगढ़ में प्रधानमंत्री की रैली हो सकती है। उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की पूरे प्रदेश में करीब 12 रैली संभावित है। बैठक में पार्टी नेताओं को आचार संहिता के साथ-साथ आगे की रणनीति की जानकारी दी गई। आवश्यक निर्देश भी दिए गए। क्षेत्रीय स्तर पर प्रत्याशियों की यह पहली एवं अंतिम बैठक मानी जा रही है। बैठक में क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह, राष्ट्रीय मंत्री श्रीकांत शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
आरएसएस की बैठक दिल्ली में जल्द
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आरएसएस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। सूत्रों की बातों पर भरोसा करे तो जल्द ही दिल्ली में आरएसएस के पदाधिकारियों की बैठक होने वाली है। इसमें चुनाव से संबंधित टास्क पदाधिकारियों को दिए जाएंगे। आरएसएस के स्थानीय पदाधिकारी अपने स्तर से चुनाव से संबंधित जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं।