फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mobile tower

मोबाइल टावरों के डीजल सप्लायरों ने 13 लाख डकारे

Sat, 27 Jun 2015 02:06 AM IST
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
अलीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 27 Jun 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
बरेली जनपद के शाही थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर के जालसाज बाप-बेटों ने अलीगढ़ सहित कई जिलों के मोबाइल टावरों पर सप्लाई होने वाला लाखों का डीजल डकार लिया। 13 की ऐसी ही ठगी के एक मुकदमे में शुक्रवार को अलीगढ़ के सासनी गेट थाने की पुलिस उनके यहां दबिश देने पहुंची। इस दौरान पिता-पुत्र तो नहीं मिले, लेकिन उनके घरों पर पुलिस नोटिस चस्पा करा आई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ के सासनी गेट थाने के एसआई दुर्गेश सिंह ने शुक्रवार को थाना शाही के गांव बहादुरपुर में स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी, लेकिन आरोपी सतीश और उसका बेटा अनुज कुमार पहले ही भाग निकले थे। एसआई ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अलीगढ़ समेत प्रदेश के कई जिलों में मोबाइल कंपनियों के टावरों पर डीजल सप्लाई का ठेका लिया था। विभिन्न कंपनियों के 330 मोबाइल टावरों पर रोजाना 6000 लीटर डीजल की आपूर्ति करनी थी। कुछ दिन तक ठीकठाक  डीजल की सप्लाई दी गई लेकिन बाद में रुपया एडवांस में लेने के बावजूद किसी भी टावर पर एक बूंद डीजल भी नहीं पहुंचाया गया। अलीगढ़ जिले में पांच लाख, मथुरा और बरेली मेें चार - चार लाख रुपये डीजल सप्लाई के एवज में मिली रकम दोनों बाप-बेटे डकार गए। अलीगढ़ के सासनी गेट और बरेली के भमोरा समेत सूबे के कई थानों में इन दोनों बाप - बेटों के विरुद्ध अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कर लिए गए हैं। सासनी गेट के दरोगा के अनुसार इसी मुकदमे में इन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जा रहा था। मगर वह नहीं आ रहे थे। इसीलिए उन्हें नोटिस रिसीव कराने गए थे। मगर वह नहीं मिले और नोटिस रिसीव करा दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed