फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mobile businessman deposited tax of 10 lakh rupees

Aligarh: मोबाइल कारोबारी ने जमा कराया 10 लाख रुपये का टैक्स, संचालक को सौंपा गया था नोटिस

Fri, 11 Oct 2024 06:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Fri, 11 Oct 2024 06:03 AM IST
सार

मामू भांजा बाजार में सालाना कारोबार करीब 500 करोड़ से अधिक का है। हैरत की बात ये है कि कच्ची रसीदों पर ही खरीद-बिक्री की जाती है। ऐसे में एक कारोबारी पर कार्रवाई बाजार में चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन
Mobile businessman deposited tax of 10 lakh rupees
मामू भांजा मार्केट में राधा रानी इंटरप्राइजेज में पड़ा जीएसटी का छापा - फोटो : संवाद

विस्तार

मामू भांजा बाजार में राधा रानी इंटरप्राइजेज पर हुई छापामार कार्रवाई में 10 अक्टूबर को फर्म संचालक ने विभाग को 10 लाख रुपये टैक्स जमा कराया है। विभाग द्वारा संचालक को नोटिस सौंप दिया गया है। अभी आगे की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन


मामू भांजा बाजार में राधा रानी इंटरप्राइजेज पर बुधवार को एसआईबी ने छापा मारा था। टीम को देखकर बाजार में अफरा-तफरी सी मच गई थी। कई दुकानदार शटर बंद कर भाग गए थे। डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि व्यापारी के प्रतिष्ठान और गोदाम से मिले दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


खरीद-बिक्री के बिल संदिग्ध पाए गए थे। व्यापारी की बीफा जांच की गई थी। व्यापारी के खरीद और बिक्री में गड़बड़ी पाई गई है। इस मामले में संचालक को नोटिस जारी कर दिया गया है। फिलहाल व्यापारी ने 10 लाख टैक्स जमा कराया है। कर चोरी का पूरा आकलन किया जा रहा है। आगे की कार्यवाही जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कच्ची रसीदों पर सालाना 500 करोड़ का कारोबार
मामू भांजा बाजार शहर का सबसे बड़ा मोबाइल, गैजेट्स और इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का बाजार है। समय के साथ-साथ इस बाजार का विस्तार हुआ है। संकरी गलियों में अब इलेक्ट्रॉनिक के अलावा कपड़े की दुकान और गोदाम हैं। गरमाई कुआं, मानिक चौक, रेलवे रोड इसके निकटवर्ती बाजार हैं। जानकारों की मानें तो यहां छोटी-बड़ी मिलाकर करीब 350 से अधिक दुकानें हैं। वहीं 20 से 25 बड़े गोदाम भी हैं। इस बाजार में सालाना कारोबार करीब 500 करोड़ से अधिक का है। हैरत की बात ये है कि कच्ची रसीदों पर ही खरीद-बिक्री की जाती है। ऐसे में एक कारोबारी पर कार्रवाई बाजार में चर्चा का विषय बनी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed