फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC ELECTION

एमएलसी चुनाव : सपा प्रत्याशी के तीन प्रस्तावकों पर आपत्ति, आज होगा फैसला

Wed, 23 Mar 2022 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
MLC ELECTION
पर्चा में गड़बड़ी को लेकर एडीएम सिटी राकेश पटेल के समक्ष आपत्ति दर्ज कराते सपा जिलाध्यक्ष। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय चुनाव में मंगलवार को नामांकन पत्र की जांच के दौरान सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के तीन प्रस्तावकों के नाम पर आपत्ति आ गई है। यह आपत्ति भाजपा प्रत्याशी चौ. ऋषिपाल सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है। इसके बाद आनन-फानन में दो प्रस्तावक सपा ने पेश किए, मगर तीसरा प्रस्तावक नहीं आ सका। इसको लेकर घंटों बहस चली। डीएम ने तीसरे प्रस्तावक को पेश करने के लिए बुधवार सुबह 10 बजे तक की मोहलत दी है। यदि सपा प्रत्याशी ऐसा न कर सके तो नामांकन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस अलर्ट रही।
विज्ञापन

अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय चुनाव (विधान परिषद) के तहत सोमवार को भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋ षिपाल सिंह व सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया था। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भाजपा प्रत्याशी चौधरी ऋ षिपाल सिंह अपने अधिवक्ता के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के दस प्रस्तावकों में से तीन प्रस्तावक सरबती देवी, गुड्डी देवी व प्रमोद कुमार के नामों पर आपत्ति जताई और कहा कि तीनों प्रस्तावकों के हस्ताक्षर व अंगूठा निशान फर्जी हैं। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव को नोटिस देकर आपत्ति का जबाव देने का आदेश दिया। इसके बाद सपा नेताओं में खलबली मच गई।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी के चुनाव अभिकर्ता, हाथरस की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव व पार्टी जिलाध्यक्ष गिरीश यादव व अज्जू इश्हाक आदि दो प्रस्तावक सरबती देवी व गुड्डी देवी को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। उन्होंने नोटिस का जवाब दाखिल किया। इस दौरान तीनों प्रस्तावकों के हस्ताक्षरों व अंगूठा निशानी का मिलान कराया गया। सपा प्रत्याशी पक्ष ने बताया कि तीसरे प्रस्तावक प्रमोद कुमार अपने एक रिश्तेदार की गमी में शामिल होने गए हैं और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसलिए प्रमोद से संपर्क कर उनके अलावा बुधवार को सभी दस प्रस्तावकों को पेश किया जाएगा। इसके बाद डीएम ने प्रेक्षक राजेंद्र प्रताप से बातचीत करने के साथ ही चुनाव आयोग के अधिकारियों से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने सपा प्रत्याशी को तीसरे प्रस्तावक को सुबह दस बजे तक पेश करने करने की मोहलत दे दी। इस दौरान भारी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा और कलेक्ट्रेट छावनी में तब्दील रहा। सपाइयों ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के स्थानीय नेताओं के दबाव में उनका नामांकन पत्र खारिज करने की साजिश रची जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतंत्र की किसी भी कीमत पर हत्या नहीं होने दी जाएगी।
प्रमोद के रुख पर टिका जसवंत का भविष्य
सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के प्रस्तावक प्रमोद कुमार के गायब हो जाने को लेकर चर्चाएं हैं। सपाइयों का दबी जुबां से आरोप था कि भाजपाइयों ने प्रमोद को कहीं गायब करा दिया है। बहरहाल जसवंत सिंह यादव के भविष्य का फैसला प्रमोद कुमार के हाजिर होने या प्रमोद के रुख पर निर्भर करेगा।
हंगामे की आशंका में छावनी बना रहा कलेक्ट्रेट
सपा प्रत्याशी के नामांकन पत्र पर आपत्ति आने के बाद हंगामे की आशंका को देखते हुए कलेक्ट्रेट में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत, एएसपी पुनीत द्विवेदी, सीओ सिविल लाइंस श्वेताभ पांडे के अलावा कई थानों का फोर्स मौजूद रहा।
सत्ता के दबाव में सपा प्रत्याशी जसवंत सिंह यादव के पर्चे को खारिज करने की साजिश रची जा रही है, जिन तीन प्रस्तावकों को लेकर आपत्ति जताई गई थी, उनमें से दो को पेश कर दिया गया है। तीसरे प्रस्तावक को बुधवार को पेश किया जाएगा, लेकिन सत्तारूढ़ दल के नेताओं की मंशा को पूरा नहीं होने देंगे।
- गिरीश यादव, जिलाध्यक्ष, सपा
बिना वजह ड्रामा रचा जा रहा है। चुनाव न लड़ना पड़े, इसके लिए पर्चा खारिज कराने का कुचक्र रचा जा रहा है। सत्ता के इशारे पर स्थानीय भाजपाई इस साजिश में शामिल हैं। लोकतंत्र की हत्या नहीं होनी दी जाएगी। चाहें इसके लिए सड़क पर उतरना पड़े तो सपाई पीछे नहीं हटेंगे।
- अज्जू इश्हाक, सपा नेता
सपा प्रत्याशी निर्धारित दस प्रस्तावक भी नहीं ला सके। हार से इतना घबरा गए कि फर्जी तरीके से नामांकन पत्र पर तीन प्रस्तावकों के हस्ताक्षर करा लिए। इसी पर उनकी आपत्ति थी। इनमें से दो प्रस्तावकों को बाहुबल व धनबल के आधार पर पेेश किया गया है। तीसरा प्रस्तावक पेेश ही नहीं कर पाए हैं।

- चौधरी ऋ षिपाल सिंह, भाजपा प्रत्याशी
निर्धारित चुनावी प्रक्रिया के तहत आपत्ति पर सपा प्रत्याशी को नोटिस जारी किया गया था। तीन में से दो प्रस्तावकों को पेश किया गया। प्रत्याशी पक्ष की ओर से तीसरे प्रस्तावक को प्रस्तुत करने के लिए कुछ घंटों की मोहलत मांगी गई थी। बुधवार सुबह 10 बजे तक प्रस्तावक को लाने की अनुमति दी गई है। यदि प्रस्तावक को नहीं ला पाते हैं तो चुनाव आयोग के नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- सेल्वा कुमारी जे. डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी

चौधरी ऋषिपाल सिंह। भाजपा प्रत्याशी

चौधरी ऋषिपाल सिंह। भाजपा प्रत्याशी- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed