फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

स्नातक के 22 और शिक्षक के 16 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद

Wed, 02 Dec 2020 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
MLC Election
वोट डालने से पहले निशान लगवाते डीएम साथ में खड़े सीडीओ अनुनय झा, एसीएम रंजीत सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य पदों का चुनाव मंगलवार को मामूली विरोध एवं हंगामे के बीच संपन्न हो गया। स्नातक पद के 22 और शिक्षक पद के 16 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। अलीगढ़ जिले में स्नातक चुनाव में 41.03 प्रतिशत और शिक्षक चुनाव में 76.34 प्रतिशत मतदान हुआ। प्रदेश के 12 जिलों में इन दोनों सीटों के लिए मतदान हुआ है। 12 जिलों में ये औसत स्नातक सीट पर 41.56 फीसदी और शिक्षक सीट पर 70.78 फीसदी रहा।
विज्ञापन

विधान परिषद की आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक सीटों पर मतदान जिले में 91 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 से शाम 5 बजे के बीच हुआ। स्नातक के 74 और शिक्षक चुनाव के लिए 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे। धीमी गति से मतदान की शुरूआत हुई। दोपहर के बाद शिक्षक चुनाव में मतदाताओं ने झूम कर मतदान किया। शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 76.34 तक पहुंच गया। स्नातक चुनाव में सुस्ती बनी रही और कुल 41.03 प्रतिशत वोट पड़े। मतदान समाप्त होने के कुछ समय पहले धनीपुर ब्लाक स्थित मतदान केंद्र पर भाजपा एवं सपा के कार्यकर्ता टकरा गए। मौके पर पुलिस पहुंच गई। भाजपा के एजेंट को पकड़कर थाने ले जाया गया, बाद में छोड़ दिया गया। मतदाता सूची से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटने या दूसरे केंद्रों पर स्थानांतरित होने से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर जमकर हंगामा किया। भाजपा विधायक संजीव राजा एवं महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत के नेतृत्व में कई नेता तहसील कोल पहुंच गए और एसडीएम अनीता यादव से शिकायत दर्ज की।
विज्ञापन

शिकायत पर सक्रिय हुए डीएम, एसएसपी व सीडीओ
टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज, विष्णुपुरी बेला मार्ग स्थित गृह निर्माण समिति क इंटर कॉलेज, सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैर रोड, उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज, लुतफिया इंटर कॉलेज ऊपरकोट सहित अन्य कई केंद्रों पर शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी मुनिराज जी एवं सीडीओ अनुनय झा ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। सेंट फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल मतदान केंद्र पर मतदाताओं की शिकायत पर जिलाधिकारी फोन पर निर्देश देकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं। जिलाधिकारी की सक्रियता के बाद कई केंद्रों पर लैपटॉप के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई और दूसरी मतदाता सूची उपलब्ध कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम समय में बदल दी गई सूची : विवेक
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत का कहना है कि प्रत्याशियों को जो सूची दी गई थी, उसे अंतिम समय में बदल दिया गया। मतदान केंद्रों पर पीठासीन अधिकारियों को दूसरी सूची दी गई। इसकी वजह से बड़ी संख्या में मतदाताओं के मतदान केंद्र एवं क्रमांक आदि बदल गए। मतदाताओं को केंद्र खोजने एवं मतदान में भारी परेशानी हुई। कई लोग मतदान के अधिकार से वंचित रह गए। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि कुछ केंद्रों पर मतदाता सूची में गड़बड़ी की शिकायत सामने आई है, जिसे दूर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed