फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   MLC Election

अब नतीजों पर टिकी नजरें, कल शुरू होगी मतगणना

Wed, 02 Dec 2020 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
MLC Election
धनीपुर पंचायत कार्यालय में एमएलसी चुनाव को लेकर वोट डालने को लगी लाइन। - फोटो : CITY OFFICE
विधान परिषद के बहु प्रतीक्षित शिक्षक खंड विधायक और स्नातक खंड विधायक के चुनाव में मतदान हो चुका है। बृहस्पतिवार को आगरा में मतगणना शुरू होगी। बृहस्पतिवार की शाम तक स्पष्ट रुझान सामने आएगा और देर रात में नतीजा आने की उम्मीद है। इस चुनाव में वरीयता क्रम में मतगणना होने के कारण समय ज्यादा लगेगा। मतदाताओं से भी इसी कारण से मतदान करने में कहीं कहीं परेशानी हुई है। स्नातक सीट पर जहां भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर का दावा किया जा रहा है। वहीं शिक्षक सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होने के आसार बन रहे हैं। कम से कम अलीगढ़ में स्थिति ऐसी है। शेष 11 जिलों में मतदान का ट्रेंड कुछ अलग भी रहा है।
विज्ञापन

इन 12 जिलों में अलीगढ़ में स्नातक सीट पर पर सर्वाधिक 47532 मतदाताओं में से केवल 19502 ने मतदान किया है। ये लगभग 41.03 रहा है। इसी तरह से शिक्षक सीट पर 4264 मतदाताओं में से 3255 ने मतदान किया। ये लगभग 76.34 फीसद रहा। वहीं 12 जिलों के इस चुनाव में स्नातक सीट पर औसत 41.56 फीसद और शिक्षक सीट पर 70.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। जिसमें शिक्षकों की संख्या कम होने से उनका मतदान फीसद अधिक है। बहरहाल, सबकी नजरें अब मतगणना की ओर हैं। जिसके बाद स्पष्ट नतीजा सामने होगा।
विज्ञापन

इस चुनाव के बाद भाजपा, सपा और कांग्रेस के कई नेताओं का भविष्य भी तय होगा। वहीं सपा में प्रतीक्षारत जिला कमेटी की घोषणा भी हो जाएगी। जिसको इसी चुनाव का हवाला देकर रोका गया था। बसपा ने इस चुनाव में कोई सक्त्रिस्यता नहीं दिखाई। उसका न तो कोई प्रत्याशी था न ही कोई समर्थन। बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने बताया कि पार्टी ने इस संबंध में कोई निर्देश नहीं दिया था। इसलिए बसपा समर्थक स्वतंत्र रहे। उन्होंने अपने विवेक से मतदान किया। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने अपने खेमे के दोनों प्रत्याशियों की जीत को लेकर भरोसा दिलाया है तो भाजपा नेता भी जीत भी दावा कर रहे हैं। नतीजा बृहस्पतिवार को सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ पहले, इटावा दूसरे और फीरोजाबाद तीसरे पायदान पर
अलीगढ़। इस चुनाव में स्नातक के सर्वाधिक वोटर अलीगढ़ में थे, जिनकी संख्या 47532 थी। दूसरे नंबर पर इटावा जिले में 40115, तीसरे नंबर पर फीरोजाबाद में 31271 वोटर और चौथे नंबर पर 28213 वोटर आगरा में थे। स्नातक वोटरों की संख्या अलीगढ़ में सर्वाधिक होने के कारण यहां पर स्नातकों का वोट भी सर्वाधिक पड़ा। कुल 47532 में से 19502 स्नातकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने में दूसरे नंबर पर इटावा के स्नातक रहे। इटावा के 40115 स्नातक वोटरों में से 15491 ने अपना वोट डाला। तीसरे नंबर फीरोजाबाद रहा, जहां 31217 वोटरों में से 12163 स्नातकों ने वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed