{"_id":"5fb4261c8ebc3e9bfd3f8ea3","slug":"mlc-election-aligarh-news-ali248942765","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन के दम पर जीतेंगे स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव : भवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन के दम पर जीतेंगे स्नातक व शिक्षक एमएलसी चुनाव : भवानी
Wed, 18 Nov 2020 01:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
संगठन महामंत्री भवानी सिंह भाजपा नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सर्किट हाउस में बैठक करते।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र एवं कानपुर क्षेत्र के संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने कहा कि संगठन के दम पर स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव जीतेंगे। विधान परिषद चुनाव (स्नातक एवं शिक्षक) को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में संगठन महामंत्री भवानी सिंह ने भाजपा नेताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता क्षेत्र में सघन संपर्क कर रहे हैं। आगरा खंड से भाजपा स्नातक प्रत्याशी डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह और शिक्षक प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ बड़े मार्जिन से एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करेंगे। भाजपा आगरा खंड ही नहीं उत्तर प्रदेश के सभी 11 खंडों में एमएलसी चुनाव में विजय प्राप्त करेगी। भवानी सिंह ने कहा कि सभी लोग पूरे उत्साह और मनोयोग के साथ एमएलसी चुनाव में जुट जाएं। अलीगढ़ भाजपा 18 से लेकर 20 नवंबर के बीच बूथ सम्मेलन करेगी।
विज्ञापन
25 से लेकर 30 नवंबर 2020 तक मतदाताओं के सम्मेलन किए जाएंगे। अलीगढ़ में स्नातक के 50 हजार मतदाता हैं। एमएलसी चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सुनिश्चित कर दी गई हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी पदाधिकारियों को बूथ वाइज जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एमएलसी के मतदाताओं से जनसंपर्क कर अपने पक्ष में वोट देने के लिए कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उप चुनाव में प्रचंड जीत हासिल की है। एमएलसी चुनाव में स्नातक और शिक्षक प्रत्याशियों को अलीगढ़ से विजयी बनाकर भेजेगा। संचालन जिला महामंत्री डॉ. गोपाल माहेश्वरी ने किया। राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद सतीश गौतम, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, जयवीर सिंह, उपेंद्र सिंह नीटू, दलवीर सिंह, अनूप प्रधान, गौरव शर्मा, धर्मेंद्र चौधरी, सत्या सिंह आदि मौजूद थे।