फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   mission power...akrabad rape hase solve within 72 hours, chargesheet files in just 17th days

मिशन शक्ति अभियान...अकराबाद कांड 72 घंटे में खोला, 17वें दिन चार्जशीट

Tue, 23 Mar 2021 01:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
mission power...akrabad rape hase solve within 72 hours, chargesheet files in just 17th days
इन धाराओं में चार्जशीट
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश में धारा 376, हत्या में धारा 302 व साक्ष्य मिटाने/छिपाने में धारा 201 और अनुसूचित उत्पीड़न में एससीएसटी एक्ट
घटनाक्रम एक नजर में
28 फरवरी को दुष्कर्म की कोशिश में किशोरी की हत्या
01 मार्च को दिन भर हायतौबा के बीच पोस्टमार्टम भी
03 मार्च को आरोपी की गिरफ्तारी कर खुलासा किया है
20 मार्च को प्रकरण में न्यायालय में चार्जशीट दे दी गई
ये हुआ है इटावा में
18 जनवरी 2021 को 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म। 20/21 जनवरी की रात आरोपी मुठभेड़ में दबोचा गया। 1 फरवरी को आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। 16 मार्च को न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई।
अकराबाद के बहुचर्चित अनुसूचित जाति की किशोरी की दुष्कर्म की कोशिश में हत्या के नाबालिग आरोपी के खिलाफ शनिवार को 17वें दिन चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पुलिस विवेचक ने किशोर न्याय बोर्ड में यह चार्जशीट हत्या, साक्ष्य मिटाने/छिपाने, दुष्कर्म की कोशिश और एससीएसटी एक्ट के तहत दाखिल की है। खास बात है मिशन शक्ति अभियान के तहत इटावा के दुष्कर्म कांड की तर्ज पर त्वरित पैरोकारी कर पुलिस अब इसमें जल्द ट्रायल शुरू कराकर आरोपी को सजा कराने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

सासनी गेट की कम सुनने और बोलने की बीमारी से ग्रसित किशोरी अपनी ननिहाल में नानी पास रहती थी। घटना वाली दोपहर वह अपनी नानी के खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। तभी उसके साथ पड़ोसी गांव के 17 साल एक माह के नाबालिग आरोपी ने अश्लील वीडियो देखते समय उत्तेजित होने पर दुष्कर्म की कोशिश की और असफल होने पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक लैब में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई थी। इस मुकदमे की विवेचक सीओ बरला सुमन कनौजिया ने बताया कि मामले में शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड में आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। अब न्यायालय ने बुधवार की तारीख नियत की है। प्रयास है कि जल्द से जल्द ट्रायल कराकर इसमें आरोपी को सजा कराई जाए।

- अकराबाद कांड में न्यायालय में चार्जशीट दायर कर दी गई है। सीओ को इसकी पैरोकारी के लिए नियत किया गया है। प्रयास किया जाएगा कि इटावा की तर्ज पर इस मामले में भी जल्द से जल्द सजा कराई जाए। -मुनिराज जी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed