{"_id":"575b188d4f1c1b5b1a9c533d","slug":"mission-admission-3680-will-be-over-25-thousand-seats-contenders","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन ः 3680 सीटों पर होंगे 25 हजार से अधिक दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन ः 3680 सीटों पर होंगे 25 हजार से अधिक दावेदार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के एडेड डिग्री कॉलेजों में दाखिला आसान नहीं है। तीन प्रतिष्ठित एडेड कॉलेजों के 3680 सीटों के विरुद्ध 25हजार से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है। दाखिला भी प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा। ऐसे में उच्च शिक्षा हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के समक्ष कालेजों में दाखिला बड़ी चुनौती है।
यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई समेत अन्य तमाम बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित हो चुके है। अलीगढ़ जनपद में ही इस वर्ष 70 हजार से अधिक छात्र-छात्रा 12 वीं पास कर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए तैयार खड़े है। एएमयू में अखिल भारतीय स्तर पर होने वाली प्रवेश परीक्षा एवं सीटों की संख्या समिति होने के कारण यूपी बोर्ड से उत्तीर्ण जनपद के चंद अभ्यर्थी ही इसका लाभ उठा पाएंगे। बाकी के लिए डॉ. बीआर विश्वविद्यालय, आगरा से संबंध एडेड कॉलेज अच्छा विकल्प है। महानगर में एडेड कॉलेजों में डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज एवं टीकाराम गर्ल्स डिग्री कॉलेज जनपद के विद्यार्थियों की पहली पसंद है। इसके अतिरिक्त कस्बों में स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज बचता है, जहां दाखिला लेकर छात्र-छात्रा उच्च शिक्षा के अरमान को पूरा कर पाएंगे। पिछले वर्ष से डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज एवं टीकाराम में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा से गुजरना पड़ रहा है। उल्लेखनीय है कि महानगर के तीनों डिग्री कॉलेजों में दाखिला के लिए 20 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते है।
हर साल आवेदकों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन सीटों की संख्या सीमित है। इसी को ध्यान में रखते हुए पिछले वर्ष से प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है ताकि सबसे गंभीर एवं मेधावी छात्रों का चयन हो सके। छात्रों को अपनी क्षमता को ध्यान में रखते हुए तमाम तरह के विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
- डॉ. एके दीक्षित, प्राचार्य एसवी कॉलेज।