फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mission 2017: two times branches, four times the volunteer

मिशन 2017 : दो गुनी हुईं शाखाएं, चार गुने हुए स्वयंसेवक

Wed, 06 Apr 2016 01:30 AM IST
नगेश शर्मा
नगेश शर्मा Updated Wed, 06 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mission 2017: two  times branches, four times the volunteer
शाखा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
सेवा और समरसता को लेकर गहन मंथन के साथ शुरू हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विस्तार अभियान रंग लाने लगा है। इसके चलते शाखाओं की संख्या न सिर्फ  दोगुनी हुई है, स्वयंसेवकों की तादाद भी चारगुना तक पहुंच र्गई है। चर्चा है कि संघ का इस अभियान के तहत दलित और मलिन बस्तियों तक पहुंचने का लक्ष्य है। इसे उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के मिशन 2017 से भी जोड़कर देखा जा रहा है, ताकि बसपा के कैडर वोट में सेंध लगाया जा सके। हालांकि संघ के पदाधिकारी इसे सामान्य विस्तार योजना बता रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार और आरएसएस के पूर्व स्वयंसेवक नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बन जाने के बाद से संघ की शाखाओं में चहल-पहल बढ़ी है। फरवरी में संघ ने विस्तार योजना चलाई, जिससे शाखाओं की संख्या का विस्तार हुआ। अलीगढ़ में पिछले वर्ष जहां डेढ़ सौ शाखाएं लगती थीं। यह संख्या बढ़कर तीन सौ तक पहुंच गई है। इसी तरह शाखाओं पर जहां 800 स्वयंसेवक पहुंचते थे। अब आने वालों की संख्या तीन हजार से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ में नहीं भाजपा का कोई विधायक
जिले की सात विधानसभा सीटों मेें किसी पर भी भाजपा का विधायक नहीं है। यहां तक कि राम मंदिर आंदोलन के अगुवा रहे कल्याण सिंह के गढ़ अतरौली में भी भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा। केंद्र में भाजपा सरकार बनने के बाद संघ के लिए अलीगढ़ नाक का सवाल बन गया है। कहते हैं, इस लक्ष्य को पाने के लिए ही संघ ने बिसात बिछाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा था वह समाप्त हुआ है। संघ के प्रति सकारात्मक सोच बढ़ने के कारण शाखाओं में स्वयंसेवकों की संख्या बढ़ी है। संघ के योग समेत विभिन्न कार्यक्रमों में भी समाज के सभी वर्गों की सहभागिता बढ़ी है।
- सुनील पाली, महानगर सह संघ चालक
 पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की मेहनत से शाखाओं में स्वयंसेवक बढ़े हैं। पिछले कुछ समय में शाखाओं की संख्या दोगुनी और स्वयंसेवकों की संख्या चार गुना तक बढ़ी है।
- आनंद कुमार, विभाग प्रचारक
पूरे देश में विस्तार योजना के तहत शाखाओं की संख्या बढ़ी है। विधानसभा चुनाव से इसका कोई संबंध नहीं। स्वयंसेवकों के मध्य सबसे अधिक सेवा और समरसता विषय पर चर्चा हो रही है। जो युवा शाखा में जाने पर झिझकते थे, बड़ी संख्या में आ रहे हैं।

- ललित कुमार, विभाग कार्यवाह
सायं की शाखाओं के अलावा सुबह की शाखाओं में भी युवक और किशोर पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों महेश्वर इंटर कॉलेज में हुए सम्मिलित में करीब एक हजार स्वयंसेवक एकत्र हुए थे।
- कुलदीप कुमार, महानगर प्रचारक

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed