फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Missing Inspector Anuj Kumar mother alleges

लापता इंस्पेक्टर: मां ने बहू व बेटे के ससुरालियों पर लगाया आरोप, संपत्ति हड़पने के लिए रची साजिश

Sat, 13 Dec 2025 11:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 13 Dec 2025 11:30 AM IST
सार

अनुज की मां की ओर से लिखित शिकायत एसएसपी को मिली है, जिसमें कहा है कि बहू व बेटे के ससुरालियों ने बेटे को लापता करने की साजिश रची है। इसकी मूल वजह शादी के दो वर्ष में ही संपत्ति पर नजर है। उसे हड़पने के लिए ये सब किया है।

विज्ञापन
Missing Inspector Anuj Kumar mother alleges
लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार - फोटो : परिजन

विस्तार

लापता इंस्पेक्टर अनुज कुमार की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। अनुज की मां नित नए आरोप लगा रही हैं। अब उन्होंने आरोप मढ़ा है कि अनुज से शादी के दो साल में ही पति-पत्नी में विवाद उपज गए। अब उनकी बहू ने अपने मायके वालों की मदद से गाजियाबाद का फ्लैट व एक करोड़ से अधिक की बीमा पॉलिसी हड़पने के लिए यह साजिश रची है। यह शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मूल रूप से गाजियाबाद कविनगर की अवंतिका कॉलोनी के इंस्पेक्टर अनुज कुमार यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। परिवार के साथ महुआखेड़ा की प्रभात नगर कॉलोनी में किराये पर रहते थे। विभागीय लापरवाही व गैरहाजिर रहने की शिकायत पर उन्हें सीओ के समक्ष अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया। मगर उन्होंने फोन पर ही असंतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद 17 सितंबर की रात अनुज घर से गायब हो गए। 18 सितंबर को उन्हें निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन


इसके बाद उनकी मां सुशीला ने यहां पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की। बेटे के लापता होने की शिकायत दी। बाद में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के साथ अनुज की सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। साथ में अनुज को बहाल भी कर दिया गया। इधर, अनुज की मां की ओर से लिखित शिकायत एसएसपी को मिली है, जिसमें कहा है कि बहू व बेटे के ससुरालियों ने बेटे को लापता करने की साजिश रची है। इसकी मूल वजह शादी के दो वर्ष में ही संपत्ति पर नजर है। उसे हड़पने के लिए ये सब किया है। एसएसपी नीरज जादौन के अनुसार यह नई शिकायत मां की ओर से मिली है, जिस पर जांच शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, डीएनए मिलान के लिए शुक्रवार को भी मां व भाई का इंतजार होता रहा, मगर कोई नहीं आया। बता दें कि लापता अनुज से मिलता जुलता शव दाऊद खां स्टेशन पर मिला है, जिसके मिलान के लिए पुलिस प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed