फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   missed practical exams conduct with main exams

RMPSU: मुख्य परीक्षाओं के साथ होंगी छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा, आज भरे जाएंगे प्रैक्टिकल एग्जाम फॉर्म

Thu, 20 Nov 2025 02:54 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 02:54 AM IST
सार

सन् 2021-22, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में छात्र-छात्राओं का छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रति विषय प्रति वर्ष शुल्क 1500 रुपये के साथ फॉर्म भरे जाएंगे

विज्ञापन
missed practical exams conduct with main exams
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्याल अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय (आरएमपीयू) की मुख्य परीक्षाओं के साथ छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। दिसंबर के पहले सप्ताह में स्नातक और परास्नातक की मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी। 20 नवंबर को प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए फॉर्म भरे जाएंगे। पिछले चार साल के विद्यार्थियों को मौका मिलेगा।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा समिति की बैठक में निर्णय लिया गया कि सन् 2021-22, 2022-23, 2023-24 और 2024-25 में छात्र-छात्राओं का छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए प्रति विषय प्रति वर्ष शुल्क 1500 रुपये के साथ फॉर्म भरे जाएंगे। निर्णय के अनुसार समस्त संबद्ध महाविद्यालय विषम सेमेस्टर के छात्र-छात्राएं जो किसी कारण प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन


52 महाविद्यालयों ने नहीं जमा किया परीक्षा फॉर्म शुल्क
सत्र 2025-26 विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए आरएमपीयू से संबद्ध 52 महाविद्यालयों ने परीक्षा फॉर्म शुल्क जमा नहीं किया है। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 20 नवंबर तक प्रति छात्र 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म का शुल्क जमा होगा। 21 से 23 नवंबर तक प्रति छात्र 500 रुपये विलंब शुल्क जमा होगा। इसके बाद कोई शुल्क जमा नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed