{"_id":"6905994dfa1450230306b900","slug":"miscreants-stole-a-case-of-beer-and-rs-80-000-from-a-liquor-shop-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बदमाशों ने देशी शराब के ठेके से बियर की पेटी व 80 हजार रुपये लूटे, सीसीटीवी वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बदमाशों ने देशी शराब के ठेके से बियर की पेटी व 80 हजार रुपये लूटे, सीसीटीवी वीडियो आया सामने
Sat, 01 Nov 2025 10:53 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 01 Nov 2025 10:53 AM IST
सार
तीन नकाबपोश बदमाश एक बाइक पर आए और बियर खरीदने के लिए पेमेंट करने को क्यूआर कोड स्कैन करने लगे। चंद सेकेंड बाद ही तीनों ने सेल्समैन से गाली गलौज करना शुरू कर गेट खुलवाना चाहा, नहीं खुलने पर एक ने पिस्टल निकालकर सेल्समैन के ऊपर फायर झोंक डाला। घबराए सेल्समैन और ठेका संचालक ने दरवाजा खोल दिया।
विज्ञापन
देशी शराब के ठेके पर लूट का सीसीटीवी फुटेज
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
हरदुआगंज में गुरुसिकरन गांव के बाहर हरदुआगंज रजबहा की पटरी पर स्थित देशी शराब और बियर के ठेके से 31 अक्तूबर रात बाइक सवार तीन बदमाश पिस्टल के बल पर बियर की पेटी और 80 हजार रुपये लूट ले गए। आरोप है कि ठेके का गेट नहीं खोलने पर सेल्समैन पर फायर झोंक दिया, जिसकी वजह से संचालक ने गेट खोल दिया।
विज्ञापन
गुरुसिकरन गांव के सचिन चौहान ने बताया कि उसके पिता कालीचरण के नाम पर रजबहा पटरी पर कंपोजिट शराब का ठेका है, जिसपर 31 अक्तूबर रात सेल्समैन रंजीत और उसके पिता मौजूद थे। रात करीब 9:05 पर तीन नकाबपोश बदमाश एक बाइक पर आए और बियर खरीदने के लिए पेमेंट करने को क्यूआर कोड स्कैन करने लगे। चंद सेकेंड बाद ही तीनों ने सेल्समैन से गाली गलौज करना शुरू कर गेट खुलवाना चाहा, नहीं खुलने पर एक ने पिस्टल निकालकर सेल्समैन के ऊपर फायर झोंक डाला, जिसमें रंजीत बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
घबराए सेल्समैन और ठेका संचालक ने दरवाजा खोल दिया। आरोप है कि इसके बाद लुटेरे दोनों ठेके का नकदी भरा गल्ला, जिसमें करीब 80 हजार रुपये थे और एक बियर की पेटी लूटकर ले गए। पेटी भी लुटेरों ने ठेका संचालक से बाइक पर रखवाई। सूचना पर थाना पुलिस समेत सीओ अतरौली मौके पर पहुंच गए। सीसीटीवी फुटेज से जानकारी जुटाई जा रही थी।
विज्ञापन
वर्जन
मामले की जांच की जा रही है, अभी तक बियर की पेटी ले जाने की बात सामने आई है, रुपये ले जाने के बार में कोई जानकारी नहीं है।-राजीव कुमार द्विवेदी, सीओ अतरौली