{"_id":"61160dfc8ebc3e77b607dd15","slug":"miscreants-shot-female-teacher-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला शिक्षक को मारी गोली, लूटपाट का विरोध करने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: स्कूटी सवार बदमाशों ने महिला शिक्षक को मारी गोली, लूटपाट का विरोध करने पर किया हमला
Fri, 13 Aug 2021 11:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:45 AM IST
सार
क्वारसी के महावीर पार्क इलाके में महिला शिक्षक को गोली मारी गई है। लूट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक पर हमला बोला है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। अलीगढ़ में लूटपाट की कोशिश के दौरान एक महिला शिक्षक को गोली मारने का मामला सामने आया है। महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, क्वारसी के महावीर पार्क इलाके में महिला शिक्षक को गोली मारी गई है। लूट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी।
जीआईसी की शिक्षक इंदिरा गुप्ता सुबह कॉलेज जाने के लिए अपनी कार में सवार हो रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो बदमाश आए। उन्होंने पर्स लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
शिक्षक ने इसका विरोध किया। इस पर बदमाशों ने महिला को गोली मार दी और फरार हो गए। घटना के बाद महिला शिक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीनदयाल अस्पताल में इलाज चल रहा है।