{"_id":"29e7888283d1f5b4b7de3e92a24d1991","slug":"miscreants-looted-goods-hostage-robbed-two-houses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में डाका.. बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटा माल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में डाका.. बदमाशों ने बंधक बनाकर लूटा माल
अमर उजाला ब्यूरो/पिसावा(अलीगढ़)।
Updated Fri, 11 Dec 2015 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ बदमाशों ने कस्बे के माजरा नगला भूप सिंह में बुधवार रात दो गरीब परिवारों में डकैती की वारदात को अंजाम दे डाला।
बदमाशों एक झोंपड़ीनुमान घर में रहने वाले परिजनों को बंधक बनाकर माल लूटा, जबकि दूसरे घर से भैंस लूट ले गए। रात ढाई बजे इस सूचना से पुलिस को अवगत करा दिया गया और दिन में तहरीर भी दे दी गई। मगर बृहस्पतिवार देर शाम तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
कस्बा के माजरा नगला भूपसिंह निवासी रामभूल सिंह पुत्र सोनपाल सिंह गांव में झोपड़ी में अपनी वृद्ध मां विद्या देवी के साथ रहता है। रामभूल ने बताया कि बुधवार की रात करीब 12 बजे आठ-दस हथियार बंद बदमाश आए।
बदमाशों ने तमंचा तानते हुए उसे कब्जे में कर लिया और रस्सी से हाथ पैर बांधकर चारपाई से बांध दिया। ऊपर से रजाई डाल दी।
इसके साथ एक बदमाश वहीं पर खड़ा हो गया, जबकि अन्य रामभूल की मां विद्या देवी के पास चले गए और उनके कानों के कुंडल छीन लिए।
घर में रखे बीस हजार रुपये, दो जोड़ी तोड़िया, दस किलो देशी घी, रजाई आदि घर का सामान लूटने के बाद दो भैंस मैक्स में डाल कर ले गए। बदमाशों के जाने के बाद बूढ़ी मां ने चारपाई से खोला।
विज्ञापन
उसके बाद शोर मचाया। शोर सुनने के बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए। बाद में पता चला बदमाश पड़ोस में रहने वाले घनश्याम सिंह पुत्र हरि सिंह के घर पर गए और कमरे में बंधी दो भैंस व एक भैंसा भी खोल कर ले गए।
रात में ही करीब ढाई बजे ग्रामीण थाने पहुंच गए। घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 11 बजे थाने पहुंचकर तहरीर दी, लेकिन जांच के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
देर रात तक इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस संबंध में एसओ के सरकारी नंबर पर देर रात तक संपर्क करने की कोशिश की गई। मगर संपर्क नहीं हो सका। वहीं सीओ खैर ओपी सिंह का कहना है कि उन्हें वैसे तो जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसकी जांच व कार्रवाई कराई जाएगी।