{"_id":"67e5aae52c9991c2f60798ce","slug":"miscreants-in-a-car-beat-up-a-farmer-and-looted-rs-130-lakh-from-him-aligarh-news-c-111-1-sali1004-100774-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: कार सवार बदमाशों ने किसान को पीट कर 1.30 लाख रुपये लूटे, पुलिस तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: कार सवार बदमाशों ने किसान को पीट कर 1.30 लाख रुपये लूटे, पुलिस तलाश में जुटी
Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:15 AM IST
सार
किसान बाइक से खैर से बाया गौमत-चंडौस होते हुए अपने गांव सबलपुर जा रहा था। चंडौस-पिसावा सीमा पर पहुंचा। चंडौस की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। कार से पांच बदमाश उतरे और बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। जेब में रखे 1.30 लाख रुपये और मोबाइल लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
किसान से लूट की जानकारी लेते सीओ गभाना संजीव तोमर
- फोटो : संवाद
विस्तार
चंडौस-पिसावा मार्ग स्थित गांव एलमपुरा की कैंची पुलिया के पास सबलपुर निवासी किसान से कार सवार बदमाशों ने 27 मार्च रात नौ बजे 1.30 लाख रुपये लूट लिए। किसान को बुरी तरह से पीटा गया, जिससे उसके सीने में चोट लगी है। उसका उपचार जारी है। मौके पर पहुंची चंडौस कोतवाली पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर कार सवार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
27 मार्च रात करीब 9 बजे चंडौस-पिसावा मार्ग पर स्थित गांव एलमपुरा की कैंची पुलिया के पास पिसावा कोतवाली के गांव सबलपुर निवासी किसान जितेंद्र शर्मा उर्फ जीतू पुत्र वीरपाल शर्मा बाइक से खैर से बाया गौमत-चंडौस होते हुए अपने गांव सबलपुर जा रहे थे। जितेंद्र ये रुपये अपने मौसा से कटर खरीदने के लिए लेकर आए थे। जैसे ही वे चंडौस के गांव एलमपुरा के पास चंडौस-पिसावा सीमा पर पहुंचे, तभी चंडौस की तरफ से एक तेज रफ्तार कार आई और ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया।
विज्ञापन
कार से पांच बदमाश उतरे और उन्होंने उसको बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। उसकी जेब में रखे 1.30 लाख रुपये और मोबाइल लूट कर वापस चंडौस की ओर फरार हो गए। किसान ने घटना की सूचना राहगीरों के सहयोग से सबसे पहले अपने परिजनों को दी। सूचना पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लूट की सूचना पुलिस को दी गई तो चंडौस कोतवाली पुलिस के अलावा सीओ गभाना संजीव कुमार तोमर भी मौके पर पहुंच गए। किसान से घटना की जानकारी की। पुलिस ने घायल किसान को चंडौस सीएचसी भिजवाया। जहां से उसे एएमयू के जेएन मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। मारपीट में किसान के सीने में चोट लगी है।
विज्ञापन
किसान से 1.30 लाख रुपये की लूट होने की जानकारी मिली है। घटना की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी की मदद से बदमाशों की कार की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इसका अनावरण किया जाएगा।-संजीव कुमार तोमर, सीओ गभाना।