फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   miscreants identified in Aligarh city

I Love Muhammad: अलीगढ़ शहर में 50 से ज्यादा खुराफाती चिह्नित, दी चेतावनी, रखी जा रही नजर

Mon, 29 Sep 2025 06:03 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 06:03 PM IST
सार

कानपुर में हुए घटनाक्रम के बाद जुमे पर शहर में जुलूस निकालने का प्रयास हुआ था। मगर पुलिस प्रशासन ने जुलूस को रुकवा दिया। उसी दिन बरेली में घटनाक्रम हो गया। इसके बाद से प्रदेश भर में प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इसके चलते सभी सांप्रदायिक शहरों में अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन
miscreants identified in Aligarh city
धर्मगुरूओं के साथ मीटिंग - फोटो : पुलिस

विस्तार

आई लव मोहम्मद और उसके बाद आई लव महादेव या योगी इन दिनों प्रदेश में सुर्खियों में है। इसे लेकर शहर में पुलिस विशेष सतर्कता बर रही है। इसी क्रम में शहर में 50 से अधिक खुराफातियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ में उन्हें थानावार चेतावनी भी जारी हो रही है। अगर उनकी किसी गड़बड़ी से कोई विवाद खड़ा हुआ तो उनके खिलाफ तल्ख कार्रवाई की जाएगी। साथ में धर्मगुरुओं से लगातार संवाद कायम है।

विज्ञापन


कानपुर में हुए घटनाक्रम के बाद जुमे पर शहर में जुलूस निकालने का प्रयास हुआ था। मगर पुलिस प्रशासन ने जुलूस को रुकवा दिया। उसी दिन बरेली में घटनाक्रम हो गया। इसके बाद से प्रदेश भर में प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। इसके चलते सभी सांप्रदायिक शहरों में अलर्ट जारी किया गया है। इसी क्रम में अलीगढ़ में भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है। थाना स्तर पर बीटवार धर्मगुरुओं से वार्ता की जा रही है। धर्मस्थलों पर भी पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। साथ में थाना वार शहर में 50 से अधिक ऐसे खुराफाती चिह्नित किए गए है। जिन पर पुराने दाग या मुकदमे हैं। उन्हें चेतावनी दी जा रही है कि त्योहार पर किसी तरह की गड़बड़ी शहर में उनकी किसी गतिविधि के कारण हुई तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

शहर में अमन कायम रहे, इसे लेकर हमारे प्रयास जारी हैं। धर्म गुरुओं से संवाद कायम है। थानावार खुराफातियों की सूची बना ली गई है। उन्हें चेतावनी की जा रही है। उनकी वजह से कोई गड़बड़ हुई तो उन पर कार्रवाई होगी।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सोशल मीडिया व बयानबाजी पर भी कड़ी नजर

पुलिस की एक टीम सोशल मीडिया व बयानबाजी करने वालों पर नजर रखे हुए है। इस विवाद में सोशल मीडिया पर लगातार लोग तरह तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ये कहीं किसी विवाद का कारण न बन जाए। ऐसे सोशल मीडिया एकाउंटों पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्हें रिपोर्ट किया जा रहा है। अगर कोई विवाद उनकी वजह से सामने आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

थाना वार कराया गया मॉक ड्रिल
अलीगढ़ शहर में कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए रविवार को थाना वार मॉक ड्रिल कराया गया। पुलिस टीमों द्वारा दंगा निरोधक उपकरणों के साथ अभ्यास किया गया। पुलिस बल को दंगाइयों से निपटने के लिए विभिन्न तरीके सिखाए गए। जिसमें लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले और दंगाइयों पर रबर के गोले, एंटी राइट गन, रबर बुलेट गन, टीयर गैस गन, हैंड ग्रेनेड, मिर्ची बम आदि शस्त्रों के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed