फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minor driving two wheeler

Road Accident: हादसों में जा रही जान, फिर भी नाबालिगों के हाथ में थमा रहे दोपहिया की कमान

Mon, 24 Feb 2025 12:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:26 PM IST
सार

1 जून 2024 से यूपी में 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते मिले तो वाहन मालिक व अभिभावक पर कार्रवाई का आदेश है। बीएनएस के तहत 25,000 रुपये तक जुर्माना, वाहन को 12 माह के लिए सीज व अपराध करने वाले बच्चे 25 साल की उम्र तक लाइसेंस लेने के लिए अयोग्य घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
Minor driving two wheeler
स्कूटी चलाता और उस पर बैठे नाबालिग - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस हादसे में तीन भाई-बहनों सहित चार की मौत से सिस्टम के साथ-साथ अभिभावकों पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। न तो ट्रिपलिंग पर पुलिस वाले रोक रहे हैं न लगातार हो रहे हादसों के बावजूद अभिभावक ही बच्चों को वाहन देने से बाज आ रहे हैं। पिछले पांच साल में हादसों में 258 नाबालिगों की मौत हो गई है। उसके बावजूद नाबालिग व नवयुवा ट्रिपल राइडिंग कर फर्राटा भरते फिर रहे हैं।

विज्ञापन


नया कानून लागू होने के बाद एक साल में अलीगढ़ जिले में अब तक 37 नाबालिगों के चालान हुए हैं। ट्रिपलिंग राइडिंग पर भी 15,670 चालान हुए हैं। कहने को हम सिस्टम को भला बुरा कहते रहें। लेकिन, जवाबदेही तो हमारी भी बनती है कि अपने नाबालिग बच्चों के हाथों में वाहन न थमाएं। अगर घर का नवयुवा दोपहिया लेकर फर्राटा भर रहा है और ट्रिपलिंग कर रहा है तो उसे हिदायत दें।

विज्ञापन

नए कानून के बाद नाबालिगों के हाथों में वाहनों की रोकथाम के प्रयास होते रहते हैं। प्रयास बिना चालान समझाने व हिदायत देकर छोड़ने का रहता हैं। जो नहीं मानते या कई बार नियम तोड़ते दिखते हैं, तब चालान किया जाता है। अब नए सिरे से इस दिशा में अभियान छेड़ा जाएगा। ट्रिपलिंग पर लगातार कार्रवाई जारी है। - मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है नया कानून

1 जून 2024 से यूपी में 18 साल से कम उम्र के बच्चे वाहन चलाते मिले तो वाहन मालिक व अभिभावक पर कार्रवाई का आदेश है। बीएनएस के तहत 25,000 रुपये तक जुर्माना, वाहन को 12 माह के लिए सीज व अपराध करने वाले बच्चे 25 साल की उम्र तक लाइसेंस लेने के लिए अयोग्य घोषित किए जाएंगे।

रविवार को भी दिखे नजारे
हाथरस हादसे के बाद शहर में रविवार को अमर उजाला ने ऐसे नजारे देखे। जिनमें तमाम नाबालिग व नवयुवा बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग करते वाहन फर्राटा भर रहे थे। कई जगह तो वे पुलिस के सामने से फर्राटा भर रहे थे। मगर कोई रोकने-टोकने वाला नहीं था।

आए दिन हिदायत देती दिखती पुलिस
नाबालिगों के हाथों में दोपहिया की रोकथाम को लेकर आए दिन यातायात पुलिस स्कूलों के आसपास अभियान चलाती है। स्कूलों में संदेश पहुंचाती है कि बच्चे वाहन लेकर न आएं। यहां तक की चालान की कार्रवाई भी हुई उसके बावजूद ये मानने को तैयार नहीं हैं।

जागरूकता अभियान चलाएगी अभिभावक एसोसिएशन

अलीगढ़ अभिभावक एसोसिएशन के जिला प्रभारी अनुराग गुप्ता कहते हैं कि हमारी जिले के अभिभावकों से अपील है कि नाबालिग बच्चों के हाथों में स्कूल, कोचिंग या बाजार जाने के लिए दोपहिया वाहन न दें। इस दिशा में जल्द स्कूल खुलने पर अभियान भी छेड़ा जाएगा।

पांच वर्ष में मृत नाबालिगों का आंकड़ा
-वर्ष 2020, कुल मृतक 530 में नाबालिग 63
-वर्ष 2021, कुल मृतक 314 में नाबालिग 42
-वर्ष 2022, कुल मृतक 473 में नाबालिग 31
-वर्ष 2023, कुल मृतक 517 में नाबालिग 83
-वर्ष 2024, कुल मृतक 298 में नाबालिग 39
नोट: यह नाबालिग होने के साथ-साथ बिना हेलमेट भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed