फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   minister ways stop by people

गोवंश खड़ा कर मंत्री संदीप का रास्ता रोकने की कोशिश

Wed, 16 Jan 2019 01:56 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Wed, 16 Jan 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
minister ways stop by people
गांव पिलखुनी के पास ट्रॉली से बांधकर रोड पर खड़े किए गए गोवंश। - फोटो : Amar Ujala
 गांव पिलखुनी के किसानों ने मंगलवार को सड़क पर गोवंश खड़ा कर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह व अलीगढ़ के प्रभारी प्रमुख सचिव अनिल गर्ग का रास्ता रोकने की कोशिश की। इस दौरान किसानों ने करीब दो घंटे तक हंगामा किया। पुलिस से भिड़ने के लिए महिलाओं ने लाठी तक उठा ली। इस दौरान पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों और महिलाओं में तीखी नोकझोंक हुई। हंगामे को देखते हुए शिक्षा राज्यमंत्री का काफिला राजमार्गपुर होते हुए अतरौली के लिए निकाला गया। पुलिस ने आश्वस्त किया कि आवारा गोवंश जल्द ही गोशाला में पहुंचाए जाएंगे जिसके बाद लोग घराें को लौटे।
विज्ञापन



शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, प्रमुख सचिव खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग अनिल गर्ग, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी आकाश कुलहरि, सीडीओ दिनेश चंद मंगलवार को अतरौली के गांव ककेथल में गोशाला का उद्घाटन करने पहुंचे थे। पिलखुनी गांव के निवासियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने बुग्गी, ट्रैक्टर ट्राली से आवारा गोवंश को बांध लिया ताकि मंत्री और प्रमुख सचिव का काफिला रोक सकें। इस जानकारी पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तभी डंडे-लाठी लेकर महिलाएं भी आ गईं। पुलिस ने जमकर नोकझोंक हुई।  एसडीएम ने कहा कि कुछ लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनकी शह पर हंगामा हुआ। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को पुलिस से छुड़ा ले गईं महिलाएं
अतरौली। हंगामा कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने पकड़कर गाड़ी में बिठा लिया था। यह देखकर वहां मौजूद महिलाएं आक्रोशित हो गईं। महिलाओं ने जबरदस्ती ग्रामीणों को पुलिस की गाड़ी से उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed