Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Minister Sandeep Singh Engagement Three Separate Arrangements For Guests

मंत्री संदीप की सगाई: एक मैदान, तीन इंतजाम, वीवीआईपी-वीआईपी व आम मेहमानों के लिए अलग दुनिया

Fri, 13 Nov 2026 06:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 13 Nov 2026 06:38 AM IST
सार

सगाई के लिए अलीगढ़ के तालानगरी स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सगाई और दावत स्थल का लेआउट प्लान सामने आ गया है, जो मेहमानों के लिए किए गए अलग-अलग इंतजामों की तस्वीर पेश करता है। वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य अतिथियों के लिए प्रवेश से लेकर पार्किंग, बैठने और भोजन तक की व्यवस्थाएं अलग रखी गई हैं।

विज्ञापन
Minister Sandeep Singh Engagement Three Separate Arrangements For Guests
मेघना-संदीप सिंह सगाई स्थल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

14 नवंबर को यूपी के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह-उनके भाई की सगाई और 26 नवंबर को शादी को लेकर अब अधिकतर पत्ते खुल गए हैं। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के परिवार ने सगाई के निमंत्रण के लिए तीन तरीके के कार्ड डिजाइन कराकर वितरित किए हैं। सामान्य, मध्यम और वीवीआईपी-वीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग कार्ड हैं। शादी का कार्ड भी सामने आ गया है। जिसका पूरा कार्यक्रम दिल्ली में होगा। 

विज्ञापन


शादी 26 नवंबर को 
दिल्ली के द लीला के ग्रांड बॉलरूम में लंच और सेहराबंदी होगी। वहीं बरात को दिल्ली के जेएलएन स्टेडियम के ऑपन लॉन गेट नंबर 1 पर ठहराया जाएगा। वहीं जय माला और फेरे जेएलएन स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित होंगे।
विज्ञापन


रिसेप्सन भी दिल्ली में 
शादी के बाद रिसेप्सन अगले दिन 27 नवंबर को द जोरा, जेएलएन स्टेडियम में होगा। 

क्यूआर वाला कार पास
सगाई स्थल पर सेरेमनी हॉल के लिए कार पास की भी व्यवस्था है। जिस पर क्यूआर लगाया हुआ है। वहां पर कार पार्क कर सेरेमनी हॉल में एंट्री होगी।

Trending Videos

Minister Sandeep Singh Engagement Three Separate Arrangements For Guests
सगाई स्थल ले आउट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

सगाई के लिए एक ही मैदान, लेकिन मेहमानों के लिए तीन अलग-अलग व्यवस्थाएं
सगाई के लिए अलीगढ़ के तालानगरी स्थित एथलेटिक्स ग्राउंड में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सगाई और दावत स्थल का लेआउट प्लान सामने आ गया है, जो मेहमानों के लिए किए गए अलग-अलग इंतजामों की तस्वीर पेश करता है। वीवीआईपी, वीआईपी और सामान्य अतिथियों के लिए प्रवेश से लेकर पार्किंग, बैठने और भोजन तक की व्यवस्थाएं अलग रखी गई हैं। नक्शे में 657 कारों की पार्किंग प्रस्तावित है। इसके लिए मैदान के आधे से अधिक हिस्से में लंबी-लंबी कतारें बनाई गई हैं। गाड़ियों की आवाजाही के लिए भी अलग रास्ते हैं।

पार्किंग के पास सर्विस एरिया, 100 गुणा 80 फीट का डिनर टेंट
लेआउट के मुताबिक, मैदान के बड़े हिस्से में कारों की पार्किंग होगी। इसके पास ही सर्विस एरिया निर्धारित किया गया है। यहां 57 गुणा 60 फीट का फ्लावर टेंट बनाया गया है। कर्मचारियों और मजदूरों के लिए करीब आठ छोटे टेंट रखे गए हैं। इसके अलावा 100 गुणा 80 फीट का बड़ा डिनर टेंट प्रस्तावित है। इसके बगल में स्टोर और किचन के लिए अलग ब्लॉक बनाया गया है। आसपास शौचालयों की व्यवस्था भी रखी गई है।

मुख्य मंच और मंडप
आयोजन स्थल के दाईं ओर बीच के हिस्से में मुख्य मंच और मंडप बनाया जाएगा। इसके सामने बुफे गैलरी रहेगी। मंच के ऊपर की ओर ग्रीन रूम जैसे छोटे कमरे भी लेआउट में दर्शाए गए हैं। मुख्य मंच के आसपास मेहमानों की आवाजाही और भीड़ के लिए खुला स्थान छोड़ा गया है। भोजन के लिए अलग-अलग काउंटर और स्टॉल की कतारें बनाई गई हैं।

विज्ञापन

आम मेहमानों के लिए गोल मेज-कुर्सियां और फूड काउंटर
मैदान के दाईं ओर निचले हिस्से में जनरल पब्लिक एरिया निर्धारित है। यहां फूलों से सजी टेबल के साथ गोल मेज और कुर्सियों की कतारें लगाई जाएंगी। चारों कोनों पर कैनोपी यानी छतरी जैसी संरचनाओं के लिए जगह रखी गई है। किनारे पर लंबे फूड काउंटर और स्टॉल होंगे। नीचे की ओर छह से सात काउंटर दर्शाए गए हैं। सड़क की तरफ से आम मेहमानों के प्रवेश के लिए दो बड़े गेट हैं।

वीवीआईपी के लिए पंडाल, पार्किंग और किचन, सब अलग
लेआउट का सबसे अलग हिस्सा बाईं ओर निचले क्षेत्र में है। यहां वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वीवीआईपी मेहमानों के लिए 123 गुणा 90 फीट का कॉटेज एरिया निर्धारित है। उनके वाहनों के लिए 260 गुणा 130 फीट की अलग पार्किंग रखी गई है। इसके बीच में बड़ा वीवीआईपी पंडाल होगा, जिसमें गोल मेजों और सोफे जैसी बैठने की व्यवस्था प्रस्तावित है।

वीवीआईपी मेहमानों के भोजन के लिए 82 गुणा 50 फीट का अलग किचन एरिया रखा गया है। इसके नीचे 40 गुणा 30 फीट का एक अन्य किचन और स्टोर ब्लॉक भी है। सड़क की ओर से वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। निचले हिस्से में वीआईपी एरिया और हॉर्टिकल्चर के लिए भी जगह रखी गई है।

चार से पांच गेट, अंदर भी अलग-अलग रास्ते
आयोजन स्थल के सामने सड़क की ओर कुल चार से पांच प्रवेश द्वार प्रस्तावित हैं। बाईं ओर वीआईपी और वीवीआईपी गेट हैं, जबकि दाईं ओर सामान्य मेहमानों के लिए प्रवेश द्वार रखा गया है। परिसर के अंदर भी वीआईपी और सामान्य अतिथियों के क्षेत्र के बीच दीवार या बैरिकेडिंग के जरिये अलगाव रखा गया है। पार्किंग से लेकर पंडाल और भोजन स्थल तक की व्यवस्था इसी विभाजन के अनुरूप की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed