फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mining mafia drove JCB into the cemetery

Aligarh: खनन माफिया ने कब्रिस्तान में चलाई जेसीबी, कब्र खोद डालीं, तीन युवकों सहित जेसीबी व दो ट्रक को पकड़ा

Fri, 22 Aug 2025 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 22 Aug 2025 02:01 AM IST
सार

पुलिस की नजरों से बचकर एक जेसीबी दो ट्रकों में मिट्टी लोड कर रही थी। इस बीच उसने दो कब्रों को खोद दिया। इस पर नाराज होकर मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हंगामा किया।

विज्ञापन
Mining mafia drove JCB into the cemetery
खनन माफिया ने खनन करते हुए कब्र को ही खोद डाला - फोटो : संवाद

विस्तार

छर्रा के गांव रूखाला में जेसीबी ने देर रात मिट्टी खनन करते समय कब्रिस्तान में दो कब्र खोद डालीं। जानकारी होने पर मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हंगामा कर दिया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया है। मौके से तीन युवकों सहित जेसीबी व दो ट्रक को पकड़ा है।

विज्ञापन


20 अगस्त की रात गांव रूखाला में पुलिस की नजरों से बचकर एक जेसीबी दो ट्रकों में मिट्टी लोड कर रही थी। ग्रामीणों ने बताया है कि इस बीच उसने दो कब्रों को खोद दिया। इस पर नाराज होकर मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया है कि क्षेत्र में मिट्टी का खनन जोरों पर है। कई बार इसकी शिकायत पुलिस से की जा चुकी है। क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से तीन युवकों सहित एक जेसीबी और दो ट्रकों को पकड़ा है। पूछताछ कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed