फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Milkmen stopped milk supply

दाम की लड़ाई: दूधियों ने रोकी दूध की आपूर्ति, नाकेबंदी कर दूधियों को रोका, नोकझोंक भी हुई, यह है मामला

Sat, 02 Mar 2024 12:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 02 Mar 2024 12:46 AM IST
सार

अभी तक दूधियों से 53 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जा रहा था। अब इसे चार रुपये घटाकर 49 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।  शाम को सभी दुकानों पर दूध खत्म हो गया। जिनके पास दूध था उन्होंने 60-65 रुपये लीटर तक उसे बेचा। आपूर्ति न होने से बाजार में अमूल समेत दूसरे ब्रांड की दूध की थैलियों की बिक्री बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Milkmen stopped milk supply
आगरा हाईवे पर दूध विक्रेता को शहर में आने से रोकते दूध विक्रेता - फोटो : संवाद

विस्तार

मिठाई और डेयरी संचालकों के दाम चार रुपये प्रति किलोग्राम कम करने के विरोध में दूधियों ने शहर की दूध आपूर्ति रोक दी। इस दौरान उन्होंने शहर की ओर आने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर दी। इस दौरान उनकी कुछ दूधियों से नोकझोंक भी हुई।

विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि दूध की आवक अधिक होने के चलते ऐसा किया गया है।  अभी तक दूधियों से 53 रुपये प्रति लीटर की दर से दूध खरीदा जा रहा था। अब इसे चार रुपये घटाकर 49 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। दूधियों का कहना है कि वे दो रुपये अपने और दो रुपये दुकानदारों व डेयरी संचालकों को कम करने के लिए कह रहे हैं। हमारे दाम तो कम कर दिए हैं, लेकिन ग्राहकों को वह 58 रुपये प्रति किलो ही दूध बेच रहे हैं। इसके विरोध में उन्होंने 1 मार्च शाम आगरा, मथुरा रोड व बौनेर मोड़ पर घेराबंदी कर दूध नहीं आने दिया।
विज्ञापन

दूधियों का विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन

 60-65 रुपये तक पहुंचे दाम, थैलियों की बढ़ी मांग
 शाम को सभी दुकानों पर दूध खत्म हो गया। जिनके पास दूध था उन्होंने 60-65 रुपये लीटर तक उसे बेचा। आपूर्ति न होने से बाजार में अमूल समेत दूसरे ब्रांड की दूध की थैलियों की बिक्री बढ़ गई है। 

आज गहरा सकता है और ज्यादा संकट
इस हड़ताल के चलते शहर में 2 मार्च को दूध का संकट और भी गहरा सकता है।  दूधियों का कहना है कि जब तक निर्णय नहीं हो जाता, तब तक दूध की आपूर्ति नहीं की जाएगी। दूधियों और मिठाई व दुग्ध विक्रेता संघ के बीच कीमत को लेकर सहमति बनती नहीं दिख रही है।


शहर के मथुरा रोड, आगरा रोड व बौनेर मोड़ पर शुक्रवार शाम से ही दूध विक्रेता डंडे लेकर खड़े हो गए। यहां मौजूद दिनेश, इंद्रपाल, विनोद, शैलू, धीरू, धीरज, नीरज, हेमेंद्र कुमार आदि ने शहर में दूध लेकर जा रहे दूधियों को रोक लिया। कुछ ने शहर में जाने की जिद की तो इसे लेकर उनकी नोकझोंक भी हुई। दूधियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर मिठाई विक्रेता संघ की सहमति नहीं हो जाती तब तक वे उन्हें दूध की आपूर्ति नहीं करेंगे। कोई ग्राहकों से भी पूछे कि उन्हें सस्ता दूध क्यों नहीं मिल पा रहा है ? 


दुकानदारों व दूध विक्रेताओं के बीच दूध की कीमतों को लेकर जो भी विरोध है उसे बातचीत के जरिए हल कराया जाएगा। चूंकि दूध लोगों की आम जरूरत है, ऐसे में लोगों को किसी भी कीमत पर परेशान नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे में दूध की जबरन आपूर्ति बंद करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।- अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed