{"_id":"66b2520b1faf20383005c3d8","slug":"milk-tanker-hits-car-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दूध से भरे टैंकर ने कार को मारी टक्कर, पलटा, दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दूध से भरे टैंकर ने कार को मारी टक्कर, पलटा, दोनों वाहनों में सवार छह लोग घायल
Tue, 06 Aug 2024 10:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2024 10:11 PM IST
सार
गाजियाबाद के विजय नगर निवासी प्रेमपाल यादव अपने परिवार के साथ कार से अलीगढ़ से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही हाईवे टोल प्लॉजा के पास पहुंचे कि पीछे से तेजगति से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर पलट गया और दूध सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
टोल प्लॉजा पर दूध से भरा पलटा टेंकर
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ के गभाना टोल प्लॉजा पर 6 अगस्त की शाम दूध से भरे टैंकर ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूध से भरा टैंकर पलट गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के विजय नगर निवासी प्रेमपाल यादव अपने परिवार के साथ कार से अलीगढ़ से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही हाईवे टोल प्लॉजा के पास पहुंचे कि पीछे से तेजगति से आ रहे दूध के टैंकर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टैंकर पलट गया और दूध सड़क पर बहने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार सवार प्रेमपाल यादव, पदमा यादव, रामअवतार यादव घायल हो गए। टैंकर में सवार शाहरुख, अफरोज, गुलबहार निवासीगण चांदपुर थिरौली एटा घायल हो गए। टोल प्लाजा की टीम ने घायलों को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। टोल कर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा दिया। टैंकर चालक का कोई पता नहीं चल सका।