फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Milk and casein Samples fille

भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज से भरे दूध और केसीन के नमूने

Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Milk and casein Samples fille
भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज से दूध के सैंपल भरते अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
जिले की नामचीन भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लि. पर बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारा। मिलावट खोरी के शक में वहां से तीन नमूने दूध के व एक नमूना के सीन एसिड का लिया गया। इन चारों नमूनों को जांच के लिए लखनऊ प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, साफ-सफाई रखने के लिए संचालक को मौखिक तौर पर निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल राम नरेश के नेतृत्व में जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा की टीम ने छापामारी की। सर्वेश मिश्रा के मुताबिक खेरेश्वर चौराहा, खैर रोड स्थित फर्म भोले बाबा मिल्क फूड इंडस्ट्रीज लिमिटेड से दूध के 3 नमूने व एसिड केसीन का एक नमूना जांच के लिए लिया गया। यहां मिल्क प्रोडक्ट का बड़ा प्लांट है। दूध के साथ ही उससे बनने वाले कई पदार्थों की सप्लाई होती है। केसिन एसिड को दूध से ही निकाला जाता है। यह एक तरीके से सूखा प्रोटीन है। इन चारों नमूनों को जांच के लिए लैब भेज दिया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापामारी करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओमवीर सिंह, प्रमोद कुमार, मनोज कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed