{"_id":"5eb5ca6f0ceadc34b6070152","slug":"migrant-labour-dies-in-quarantine-center-in-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः क्वारंटीन सेंटर में प्रवासी मजदूर की मौत, हंगामा
Sat, 09 May 2020 02:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 09 May 2020 02:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोधा क्षेत्र के खैर रोड स्थित आईटीएम कालेज में क्वारंटीन सेंटर में अहमदाबाद से लौटे इगलास के प्रवासी मजदूर की बृहस्पतिवार रात को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मजदूर की मौत पर क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों ने व्यवस्थाएं लचर होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। पीएसी-पुलिस नै जैसे-तैसे मामला संभाला। सुबह सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने भूख से मौत होने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रशासन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु के कारण का खुलासा होने के इंतजार में है।
विज्ञापन
विनोद (31) पुत्र होतीलाल निवासी पुरानी तहसील, इगलास पिछले नौ साल से अहमदाबाद, गुजरात में रहकर ऑटो चलाने का काम कर रहा था। परिवार में पत्नी नीरेश और दो बच्चे नैतिक (7) और प्रियांशु (5) हैं, जो गांव में रहते हैं। वह अपने भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। विनोद के बड़े भाई राजेंद्र के मुताबिक लॉक डाउन होने के चलते विनोद अहमदाबाद में ही फंसा था। पिछले दिनों गुजरात सरकार की ओर से भेजी गई श्रमिक स्पेशल ट्रेन से वह प्रयागराज पहुंचा था। वहां से प्रयागराज प्रशासन ने बस के जरिये अलीगढ़ भिजवा दिया। तीन मई को भाई के यहां आते ही प्रशासनने उसे आईटीएम कालेज क्वारंटीन सेंटर भेज दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र के मुताबिक विनोद ने उसे फोन कर बताया था कि वह कई दिनों से भूखा-प्यासा था। अहमदाबाद से प्रयागराज और वहां से अलीगढ़ आने के दौरान कभी उसे दो वक्त खाना नहीं मिला। बृहस्पतिवार रात को विनोद ने पिता से फोन पर बात करते हुए बताया था कि उसे यहां आकर खाना खाने के बाद के छाती में दर्द उठ रहा है। इसकी शिकायत भी की है। मगर, डाक्टरों की व्यवस्था नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
इधर, क्वारंटीन सेंटर में साथ रह रहे लोगों ने भी विनोद की तबीयत को देखते हुए डाक्टरों को बुलाने की गुजारिश की थी। मगर, वहां कोई नहीं पहुंचा। शुक्रवार सुबह विनोद मृत हालत में मिला। इससे गुस्साए लोगों न हंगामा काट दिया। नारेबाजी की गई। मजबूरन पीएसी को बुलाकर प्रशासन को हंगामा कर रहे लोगों को रोकना पड़ा। इसके बाद शव को क्वारंटीन सेंटर से जिला अस्पताल भेजा दिया। शाम पांच बजे करीब शव जिला अस्पताल से पोस्टमार्टम हाउस पर भेजा गया। यहां शव का कोरोना परीक्षण के लिए सैंपल भेजा गया है। जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है।
दर्द न सह सका तो कही थी आत्महत्या की बात
क्वारंटीन सेंटर में विनोद के साथ रुके लोगों की परिवारीजनों से जब बातचीत हुई तो उन्होंने विनोद की आखिरी पीड़ा को बयां किया। परिवार वालों ने बताया कि उन्हें मालूम हुआ है कि विनोद की छाती में तेज दर्द उठा था। उसने पहले खुद से जाकर डाक्टर को बुलाने की मांग की थी। इसके बाद साथ के लोगों डाक्टर की मांग की। मगर, किसी की एक न सुनी गई। इस पर विनोद असहनीय दर्द बढ़ते जाने के कारण आत्महत्या की बात कहते हुए अपने कमरे में चला गया। यहां वह अपने बिस्तर पर लेट गया और रात में किसी समय मौत हो गई।
विनोद की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा। बाकी मामले में जांच कराई जा रही है। अगर, किसी भी स्तर से लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई की जाएगी।
- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी