फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Midday meal being cooked from teachers salaries

Mid Day Meal: अलीगढ़ में शिक्षकों के वेतन से पक रहा मध्यान्ह भोजन, नहीं मिली 4.16 करोड़ की धनराशि

Sun, 28 Jul 2024 04:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2024 04:27 PM IST
सार

मार्च 2024 से मिड डे मील संचालन के लिए कोई भी धनराशि बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। पिछले चार-पांच महीने से कभी उधार लाकर तो कभी अपने वेतन के पैसे से मिड डे मील खिला रहे हैं। 

विज्ञापन
Midday meal being cooked from teachers salaries
मिड डे मील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को दोपहर का भोजन मिलता है। इसके लिए मार्च 2024 से प्रधानाध्यापकों और प्रधानों के बैंक खाते में मध्याह्न भोजन की कन्वर्जन कास्ट के 4.16 करोड़ रुपये की धनराशि नहीं भेजी गई है। प्रधानाध्यापकों को वेतन के पैसों से मध्याह्न भोजन के लिए सामग्री लानी पड़ रही है।

विज्ञापन


अलीगढ़ जिले में 2115 विद्यालय हैं, इनमें दो लाख 49 हजार बच्चे पढ़ रहे हैं। कन्वर्जन कास्ट न मिलने पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व जिला मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री ने बताया कि मार्च 2024 से मिड डे मील संचालन के लिए कोई भी धनराशि बैंक खातों में नहीं भेजी गई है। उन्होंने कहा कि पिछले चार-पांच महीने से कभी उधार लाकर तो कभी अपने वेतन के पैसे से मिड डे मील खिला रहे हैं। 
विज्ञापन


जिसमें भी अधिकारियों द्वारा कमियां दर्शाकर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाती है, जो बिल्कुल गलत है। कभी-कभी विद्यालयों को खाद्यान्न भी समय से प्राप्त नहीं होता है। रसोइयों का मानदेय भी कई महीने तक लटका रहता है। इस मामले में उन्होंने बीएसए को ज्ञापन सौंपा है। इस बाबत जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र राना ने बताया कि एक-दो दिन में प्रधानाध्यापकों और प्रधानों के बैंक खातों में मध्याह्न भोजन के लिए 4.16 करोड़ रुपये पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है कन्वर्जन कास्ट  (कन्वर्जन कास्ट में मिर्च मसाले, दाल, सब्जी, गैस सिलिंडर आदि का खर्च शामिल)
रुपये           कक्षा
5.45 रुपये कक्षा 1 से 5
8.17 रुपये कक्षा 6 से 8
4 रुपये (फल के लिए सिर्फ सोमवार को सभी के लिए)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed