फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Micro plan Ready for control corona epidemic

कोरोना महामारी पर नियंत्रण का माइक्रो प्लान तैयार

Thu, 25 Mar 2021 01:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Micro plan Ready for control  corona epidemic
जिले में कोरोना महामारी पर नियंत्रण पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। इसके तहत मार्च के अंत तक 90 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तैयार किया गया है। सभी स्वास्थ्य टीमों को लक्ष्य के अनुरूप ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण आरंभ हुआ था। पहले चरण में 19491 के लक्ष्य के सापेक्ष 13669 हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविशील्ड की खुराक दी गई। पांच फरवरी से शुरू हुए दूसरे चरण के टीकाकरण में 16608 के लक्ष्य के सापेक्ष 9735 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। मार्च में शुरू हुए तीसरे चरण के टीकाकरण में शासन द्वारा निर्धारित 72568 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक करीब 45 हजार लोगों को कोविशील्ड की खुराक दे दी गई है। इनमें स्वास्थ्य कर्मी, फ्रंट लाइन वर्कर्स व 60 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि मार्च के अंत तक 90 हजार लोगों को कोविशील्ड की खुराक देने का लक्ष्य जिलास्तर पर निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य टीमों को इसे प्राप्त करने को प्रतिदिन 10 हजार लोगों का टीकाकरण का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

आज से दो दिन तक विशेष अभियान
टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी बृहस्पतिवार व शुक्रवार को विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। सीएमओ ने बताया कि इन दो दिनों में मलखान सिंह जिला अस्पताल, दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय, जिला महिला अस्पताल, जेएन मेडिकल समेत 17 सरकारी व 13 निजी अस्पतालों में टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अप्रैल से टीका लगवा सकेंगे 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्ति
सीएमओ डॉ बीपी कल्याणी ने बताया कि एक अप्रैल से 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों को कोरोना का टीका लग सकेगा। हालांकि ज्यादा बीमार, गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला व हार्ट की बीमारी के चलते खून पतला करने की दवा ले रहे व्यक्तियों का टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed