फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Messiah be born of humanity, illuminating the church and the market

जन्मेगा मानवता का मसीहा, रोशन हुए चर्च और बाजार

Sat, 24 Dec 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
अमर उजाला ब्यूूराे Updated Sat, 24 Dec 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
Messiah be born of humanity, illuminating the church and the market
Surendra Nagar firing women threw brick - फोटो : Dig Vishal
परमेश्वर के पुत्र के जन्म उत्सव को बेहद हर्ष से मनाने के लिए पूरे शहर में तैयारियां जोरों पर हैं। मेथोडिस्ट सिटी चर्च शीशियापाड़े द्वारा आगरा रोड पर प्रभु यीशु के जीवन से जुड़ी घटनाओं का मंचन किया गया। रामघाट रोड स्थित सेंट फिदेलिस चर्च को सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां पर मदर मरियम की प्रतिमा पर प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकी को सजाया जा रहा है। इसके अलावा घंटाघर चर्च पर भी कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आज आधी रात प्रभु के जन्म का उत्सव होगा। उसमें होने वाली सभी धार्मिक क्रियाओं के लिए तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन

फादर जनाथन लाल कहते हैं कि शुक्रवार को आगरा रोड पर यीशु के जीवन का संदेश लोगों को दिया गया। उनके जीवन से जुड़े कई प्रसंगों का मंचन किया गया। घंटाघर चर्च कंपाउंड में रहने वाले आसमंड चार्ल्स कहते हैं कि प्रभु यीशु के जन्म के लिए घरों को सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिसमस केक खास तौर से तैयार किया गया है। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभा होंगी। कैंडल लाइट कर क्रिसमस कैरल्स गाए जा रहे हैं। बच्चे चर्चों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। 
संडे को नकवी पार्क  चर्च में होगी सर्विस
आसमंड चार्ल्स कहते हैं कि 24 दिसंबर की रात मुख्य आयोजन चर्च ऑफ एसेंसन में किया जाएगा। 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे नकवी पार्क स्थित चर्च में सर्विस की जाएगी। 

बाजार में स्टार और सेंटा क्लाज पहली पसंद
इस समय स्कूलों में भी क्रिसमस को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके चलते बाजार में स्टार और सेंटा क्लाज की ड्रेस की मांग है। स्कूलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें क्रिसमस और इससे जुड़े प्रसंगों का मंचन हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed