{"_id":"5730ec304f1c1b652f919ebe","slug":"mercury-not-show-special-glasses","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष चश्मों से भी नहीं दिखा बुध ग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष चश्मों से भी नहीं दिखा बुध ग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
बुध ग्रह
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुर्लभ खगोलीय घटना सोमवार को बुध ग्रह सूर्य के सामने से गुजरा। अलग बात है कि टेलीस्कोप के अभाव में 100 सालों में सिर्फ 13 बार घटित होने वाली इस घटना को देखने से शहर के लोग वंचित रह गए। बुध परागमन देखने बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे। आसमान में बादल होने से लोगों को निराश होना पड़ा। तीन साल बाद 11 नवंबर 2019 को इस घटना की पुनरावृत्ति होगी।
साल 2006 के बाद यह पहला मौका था जब सौरमंडल के केंद्र में स्थित सूर्य और पृथ्वी व बुध ग्रह सोमवार को एक सीध में आए। अलीगढ़ में यह घटना शाम के 4.41 पर घटित हुई। यह स्थिति करीब दो घंटे, 20 मिनट बनी रही। जिला विज्ञान क्लब ने अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में इसे दिखाने का इंतजाम किया था।
विज्ञान क्लब ने 100 विशेष चश्मे लोगों को उपलब्ध कराए। इससे वह आसमान पर टकटकी लगाए रहे। बादल छाने से सवा पांच बजे तक तो सूर्य ही नहीं दिखा। इसके बाद सूर्य तो दिखाई दिया लेकिन बदरी छाने से बुध का सूर्य के सामने से गुजरना चश्मे से नहीं देखा जा सका।