छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता के लिए लगाई दौड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय एकता के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के युवा दौड़े। गणतंत्र दिवस के अवसर पर एएमयू गेम्स कमेटी के तत्वावधान में रविवार को गणतंत्र दिवस दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें एएमयू एवं एएमयू स्कूलों के करीब तीन सौ छात्र-छात्रा शामिल हुए।
सह कुलपति सैयद अहमद अली ने एथलेटिक्स ग्राउंड से झंडी दिखाकर दौड़ की शुरूआत की, जो गुलिस्तां-ए- सैयद, मेडिकल कॉलोनी, न्यू गेस्ट हाउस, टीचर्स कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, आर्टस फैकल्टी, वीसी लॉज होते हुए एथलेटिक्स ग्राउंड में संपन्न हुआ। गेम्स कमेटी के सेक्रेटरी प्रो. मोहम्मद शुएब जहीर, कोआर्डिनेटर डॉ. सैयद तारिक मुरतजा आदि उपस्थित थे।
पुरूष वर्ग प्रथम - इरफान (आफताब हॉल) द्वितीय - मोहम्मद दानिश (सर जियाउद्दीन हाल) तृतीय - आकाश (एनआरएससी)
महिला वर्ग प्रथम - निशा कुमारी (सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल) द्वितीय - अरशी गुप्ता(आईजी हॉल) तृतीय - दिलशाना (गर्ल्स हाईस्कूल)
बालक वर्ग प्रथम - सैयद मोहम्मद हमजा (एसटी स्कूल) द्वितीय - फराज शाकिर (एसटी स्कूल) तृतीय - फैज खान (सिटी हाईस्कूल)
बालिका वर्ग प्रथम - सबा जुनैद (एएमयू गर्ल्स हाईस्कूल) द्वितीय - राबिया (एबीके गर्ल्स स्कूल) तृतीय - अना परवीन (एएमयू गर्ल्स हाईस्कूल)