{"_id":"63432f6bdc79bd55b36f0bb2","slug":"mental-health-awareness-week-will-start-from-today-city-office-news-ali302286151","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से शुरू होगा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह
सार
जनपद में 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह शुरू होगा। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से संबंधित जानकारी व उचित परामर्श दिया जाएगा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि पूरे सप्ताह जनमानस को जागरूक करने लिए गोष्ठी समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कोरोना संक्रमण में कम उम्र के लोगों में तनाव-चिंता और गंभीर स्थितियों में समस्या को देखा गया है।
विज्ञापन
विस्तार
जनपद में 10 अक्तूबर को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह शुरू होगा। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त सीएचसी व पीएचसी पर नि:शुल्क वृद्ध मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों को मानसिक बीमारियों, लक्षण और इलाज के बारे में जागरूक करेंगे। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से संबंधित जानकारी व उचित परामर्श दिया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि पूरे सप्ताह जनमानस को जागरूक करने लिए गोष्ठी समेत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सीएमओ ने बताया कि कोविड के बाद बढ़ गई लोगों में मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर दिनचर्या कि इन आदतों में तुरंत सुधार करें। कोरोना संक्रमण में कम उम्र के लोगों में तनाव-चिंता और गंभीर स्थितियों में समस्या को देखा गया है। साथ ही महामारी ने मनोवैज्ञानिक तौर पर लोगों की सेहत को नकारात्मक रूप से प्रभावित भी किया है।
- मानसिक स्वास्थ्य के लिए जनमानस को जागरूक व प्रोत्साहित किया जाना जरूरी है। मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित अधिक जानकारी व इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
- डॉ. अमित सिंह, मुख्य मनोचिकित्सक जिला अस्पताल।
- मानसिक स्वास्थ्य समस्या के कई कारण हैं जिनसे यह रोग बढ़ता है। प्रारंभिक लक्षणों पर गौर करें तो किन्हीं कारणों से नींद न आना या देर से आना, भूख में कमी, तनाव, उलझन, घबराहट आदि का रहना, व्यवहार में प्रति निराश रहना, बार-बार आत्महत्या का विचार आना, उदासी, लोगों से दूर रहना, चिड़चिड़ापन आदि कई प्रकार की समस्या होती हैं। किसी को मानसिक बीमारी है तो उसे अपने तनाव, अवसाद, गहन चिंता आदि को नियंत्रित करना चाहिए, नियमित स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान देना चाहिए, पर्याप्त नींद लेनी चाहिए, पौष्टिक आहार लें व नियमित व्यायाम करना चाहिए।
- डॉ. अंशु एस सोम, मनोवैज्ञानिक कंसलटेंट, जिला अस्पताल
एक स्वस्थ जीवनशैली में संतुलित आहार का महत्व जरूरी
- संतुलित व स्वस्थ आहार लें, फल व सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं।
- नियमित व्यायाम से शरीर को चुस्त-दुरुस्त रखें।
- तनाव मुक्त रहें, कोई दिक्कत हो तो परिवार से साझा करें।
- प्रतिदिन छह से सात घंटे की निद्रा या आराम जरूरी।
- दिक्कत महसूस हो तो प्रशिक्षित चिकित्सक से ही संपर्क करें।