{"_id":"67e63bf4eae08708a1091b93","slug":"memu-fast-train-will-run-from-govindpuri-of-kanpur-to-aligarh-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: कानपुर के गोविंदपुरी से अलीगढ़ तक चलेगी मेमू फास्ट ट्रेन, कल से संचालन फिर होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: कानपुर के गोविंदपुरी से अलीगढ़ तक चलेगी मेमू फास्ट ट्रेन, कल से संचालन फिर होगा शुरू
Fri, 28 Mar 2025 11:34 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:34 AM IST
सार
मेमू फास्ट ट्रेन गोविंदपुरी-कानपुर से सुबह 07: 20 मिनट पर अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। पनकीधाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, बरहन, हाथरस होते हुए अलीगढ़ स्टेशन पर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेमू फास्ट ट्रेन का संचालन अब कानपुर के गोविंदपुरी से अलीगढ़ तक होगा। 31 जनवरी को छह महीने का ट्रायल रन पूरा होने के बाद इस ट्रेन को बंद कर दिया गया था। यात्रियों की मांग व सांसद सतीश गौतम के अनुरोध पर इसे फिर से शुरू कर दिया गया है। ट्रेन का संचालन कल से शुरू होगा।
विज्ञापन
बीते साल एक अगस्त से शुरू हुई कानपुर-अलीगढ़ फास्ट मेमू (अनारक्षित) ट्रेन को रेलवे ने 31 जनवरी 2025 से बंद कर दिया था। इससे दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। हालांकि, अभी इसे 30 सितंबर तक के लिए विस्तारित किया गया है। गाड़ी संख्या 04189/ 04190 कानपुर सेंट्रल स्टेशन की बजाय गोविंदपुरी स्टेशन से सप्ताह में रविवार को छोड़कर छह दिन संचालित होगी।
विज्ञापन
ट्रेन गोविंदपुरी-कानपुर से सुबह 07: 20 मिनट पर अलीगढ़ के लिए रवाना होगी। पनकीधाम, रूरा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, बरहन, हाथरस होते हुए अलीगढ़ स्टेशन पर दोपहर 12.40 बजे पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन दोपहर 01:40 बजे गोविंदपुरी-कानपुर के लिए रवाना होगी और रात 08:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
मेमू ट्रेन का पिछले साल एक अगस्त से 31 जनवरी तक छह महीने का ट्रायल रन शुरू किया गया था। समय सीमा पूरी होने पर ट्रेन का संचालन बंद कर दिया गया था। दैनिक यात्रियों की मांग व सांसद के प्रस्ताव पर रेलवे बोर्ड स्तर से ट्रेन का 30 सितंबर 2025 तक विस्तारीकरण किया गया है। - शशिकांत त्रिपाठी, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज