फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Mega Draw of Aligarh Shubh-Labh Mahotsav

शुभ-लाभ महोत्सव का मेगा ड्रा: पहला पुरस्कार एलईडी टीवी जीत कर पुनीत कुमार हुए खुश, ये है विजेताओं की लिस्ट

Sun, 15 Dec 2024 12:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2024 12:41 PM IST
सार

मेगा ड्रा में पुनीत कुमार को पहला, प्रवीन राय को दूसरा, कमल ठाकुर को तीसरा, वेदप्रकाश द्विवेदी को चौथा और सुरेंद्रपाल को पांचवां पुरस्कार मिला।

विज्ञापन
Mega Draw of Aligarh Shubh-Labh Mahotsav
शुभ - लाभ सिटी लकी ड्राॅ में मौजूद शुभ - लाभ के सहयोगी - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित शुभ-लाभ महोत्सव का सिटी मेगा ड्रा 2024 का आयोजन 14 दिसंबर को तालानगरी कार्यालय में किया गया। इसमें पुनीत कुमार को पहला, प्रवीन राय को दूसरा, कमल ठाकुर को तीसरा, वेदप्रकाश द्विवेदी को चौथा और सुरेंद्रपाल को पांचवां पुरस्कार मिला। 03 अक्तूबर से 30 नवंबर तक लकी ड्रा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। लोगों ने खरीदारी करने के बाद क्यूआर कोड स्कैन किया और अपना फार्म भरा।

विज्ञापन

शुभ लाभ महोत्सव
विजेताओं को सभी पुरस्कार 20 दिसंबर 2024 से 10 जनवरी 2025 तक अमर उजाला तालानगरी कार्यालय में दिए जाएंगे। सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पुरस्कार प्राप्त किए जा सकते हैं। हाथरस में ये पुरस्कार अक्रूर इंटर कॉलेज के बराबर अमर उजाला कार्यालय आगरा रोड हाथरस से मिलेंगे।
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे के करीब निकाले गए लकी ड्रा के दौरान राधेश्याम रोहिताश कुमार ज्वेलर्स से रोहिताश कुमार व मितांशु गुप्ता, वस्त्रलोक से कृष्णा जैन, अरोरा वस्त्र लोक से मोहित अरोरा, दक्ष कंप्यूटर से मुकेश गुप्ता, टाइटन शो रूम से ओम बाहरवानी और आरएस होंडा से पुनीत गुप्ता मौजूद रहे। इन सभी मेहमानों की उपस्थिति में लकी ड्रा निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता लिस्ट
इनको मिले पुरस्कार
इस प्रतियोगिता का पहला इनाम 42 इंच का एलईडी टीवी पुनीत कुमार को मिला। दूसरे इनाम में प्रवीन राय को वाशिंग मशीन, कमल ठाकुर को तीसरे इनाम में साइकिल मिली है। चौथे इनाम में वेदप्रकाश द्विवेदी को इलेक्टि्रक गीजर और सुरेंद्र पाल सिंह को पांचवें इनाम में सारेगाम कारवां का उपहार मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed