Aligarh: विकास कार्यों की बैठक में कमिश्नर बोले- किसी भी जिले में आ सकते हैं सीएम, योजनाओं से वाकिफ रहें अफसर
मंडलायुक्त सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडल के चारों जिलों के डीएम, सीडीओ समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी, सीडीओ समेत अन्य अफसर विकास कार्यों, प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ रहें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि मंडल के किसी भी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द आ सकते हैं। इसलिए सभी जिलाधिकारी, सीडीओ समेत अन्य अफसर विकास कार्यों, प्रदेश सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, योजनाओं की वर्तमान स्थिति से अच्छी तरह से वाकिफ रहें, ताकि समीक्षा बैठक के दौरान सही जानकारी उपलब्ध करा सकें।
मंडलायुक्त सोमवार को कमिश्नरी सभागार में मंडल के चारों जिलों के डीएम, सीडीओ समेत अन्य अफसरों के साथ बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देशित किया कि वे रामघाट रोड से दोदपुर तिराहा होते हुए एएमयू सर्किल तक दो लेन फ्लाईओवर का प्रस्ताव तैयार कराकर शासन को भेजें। प्रोजेक्ट मैनेजर रवेंद्र कुमार ने बताया कि 2.30 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। बैठक में क्वार्सी-एटा चुंगी बाईपास एवं ओजोन रोड निर्माण पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समीक्षा के दौरान उपायुक्त आबकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, उप कृषि निदेशक शोध, उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उपायुक्त स्टांप, खादी ग्रामोद्योग, सहायक चीनी आयुक्त, मुख्य अभियंता समेत 15 विभाग खराब श्रेणी में पाए जाने पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे हाें। मंडलायुक्त ने कहा कि विशेष दिवसों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों, समस्याओं के निस्तारण के लिए पुलिस, राजस्व एवं विभागीय अधिकारियों की टीम बनाकर मौके पर निस्तारण के लिए भेजा जाए। वर्तमान में मंडल में करीब 50 करोड़ से अधिक के 14 कार्य प्रगति पर हैं।
पेंशन लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक न होने पर नाराजगी
कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि जून की रैंकिंग में एटा 14 वें, हाथरस 16 वें अलीगढ़ 20 एवं कासगंज 47 वें पाया गया है। पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग में अलीगढ़ की प्रदेश में खराब स्थिति होने पर जिला समाज कल्याण अधिकारी सूरज कुमारी से नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने डीएम इंद्र विक्रम सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए।