फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical Officer in charge tried to hide facts in case of throwing syringe loaded

लोडेड सिरिंज फेंकने के मामले में प्रभारी चिकित्साधिकारी ने तथ्यों को छुपाने का किया प्रयास

Thu, 27 May 2021 12:37 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Medical Officer in charge tried to hide facts in case of throwing syringe loaded
जमालपुर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) पर 29 कोविड वैक्सीन से लोडेज सिरिंज कूड़ेदान में फेंकने के मामले में एएनएम निहा खान दोषी पाई गई हैं। केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरफीन को जानकारी के बावजूद तथ्यों को छुपाने का दोषी माना गया है।
विज्ञापन

22 मई को यूपीएचसी पर कोल्ड चेन मैनेजर रवेंद्र शर्मा के निरीक्षण के दौरान कोविड वैक्सीन से लोडेड 29 सिरिंज कूड़ेदान में पाया गया था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीपी सिंह कल्याणी ने एसीएमओ डॉ. एमके माथुर एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार को जांच सौंपी थी।
विज्ञापन

दो सदस्यीय कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जांच में एएनएम निहा खान को दोषी पाया गया है। वहीं प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरफीन तथ्यों को छुपाने की दोषी पाई गई है। सब कुछ जानकारी होने के बाद निहा खान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया और न ही विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है मामला...
जमालपुर यूपीएचसी पर 29 कोविड वैक्सीन (कोवाक्सिन) से लोडेड सिरिंज कूड़ेदान में मिली थी। एएनएम द्वारा लाभार्थियों के हाथ में सुई तो चुभोई जाती थी, लेकिन शरीर के अंदर वैक्सीन की डोज नहीं पहुंचाई जा रही थी। सुई चुभोने के बाद लोडेड सिरिंज कूड़ेदान में फेंक देती थी। यही नहीं लाभार्थियों का नाम कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। केंद्र पर 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लग रहा था।

- कमेटी की रिपोर्ट आ गई है। अवलोकन के लिए विभाग के नोडल अधिकारी के पास भेजा गया है। प्रथम दृष्टतया एएनएम निहा खान दोषी पाई गई हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
- डॉ. बीपी सिंह कल्याणी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed