फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Medical College doctors on strike

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर

Fri, 14 Oct 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Fri, 14 Oct 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
Medical College doctors on strike
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर - फोटो : Rupesh
जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टर पुरुष एवं महिला डॉक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार से आक्रोशित होकर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे अलीगढ़ समेत दूर-दराज से आने वाले गंभीर मरीजों के जीवन पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष फैजुल हसन को निष्कासित करने की मांग कर रहे हैं। आने वाले समय में डॉक्टर एवं छात्र संघ के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिसन वार्ड 11 में छात्र के उपचार के दौरान ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर एवं छात्रों के बीच विवाद हुआ था।
आरोप है कि छात्र नेताओं ने एमडी प्रथम वर्ष के डॉ. विकास व एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ बदसलूकी की। उसके बाद से ही रेजीडेंट डॉक्टरों में भारी आक्रोश है। रात में कई दौर की वार्ता हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका। मेडिसन के रेजीडेंट ज्यादा आक्रोशित थे। गुरुवार को 11.30 बजे रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग में हड़ताल का निर्णय लिया गया और उसके बाद से मेडिकल में मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में नौ बजे पुन: आरडीए की जीबीएम हुई और हड़ताल को शुक्रवार शाम 7 बजे तक जारी रखने का निर्णय लिया गया। डॉक्टरों का आरोप है कि छात्रों के साथ अध्यक्ष फैजुल हसन ने पहुंचकर अभद्र व्यवहार किया। आरडीए के फैसले से डॉक्टर एवं छात्र संघ के बीच टकराव बढ़ने की आशंका है।
हड़ताल के कारण मेडिकल कॉलेज की स्वस्थ सेवाएं चरमरा गई हैं।
नए मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया गया है। दूर-दूराज से आ रहे गंभीर मरीजों को परिजन लेकर वापस जा रहे हैं। कुछ को प्राइवेट नर्सिंग होम में उपचार के लिए भेजा जा रहा है। पहले से भर्ती मरीज एवं तीमारदार हड़ताल के कारण भयाक्रांत हैं।

आरडीए पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती, उनका हड़ताल जारी रहेगा। जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा हड़ताल खत्म कराने के सारे प्रयास विफल साबित हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed