फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meat shops closed in Atrauli

मीट व्यापारियों की पिटाई: नौ दिन से अतरौली में मीट की दुकानें बंद, दुकानदार दुकान खोलने में कर रहे असहज महसूस

Tue, 03 Jun 2025 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 03 Jun 2025 11:50 AM IST
सार

अतरौली के मोहल्ला कस्साबान में मीट की 12 दुकानें हैं। घायल मीट व्यापारी अलीगढ़ की मीट फैक्टरियों से मीट लेकर अतरौली में खुद भी मीट का काम करते और वहां पर आपूर्ति भी करते थे। घटन के बाद से अब काम पूरी तरह बंद है।

विज्ञापन
Meat shops closed in Atrauli
अतरौली के मोहल्ला कस्साबान में बंद मीट की दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

24 मई की सुबह अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज अंतर्गत अलहदादपुर में अतरौली के चार मीट व्यापारियों पर हमले के बाद से अतरौली में 24 मई से मीट की दुकानें बंद हैं। घटना के बाद वहां के मीट दुकानदार अभी भी असहज महसूस कर रहे हैं और दुकानें खोलने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं। काम पूरी तरह बंद है। यह चार व्यापारी अलीगढ़ की मीट फैक्टरियों से मीट लेकर उसकी अतरौली में स्थानीय दुकानदारों को आपूर्ति करते थे।

विज्ञापन


अतरौली के मोहल्ला कस्साबान में मीट की 12 दुकानें हैं। घायल मीट व्यापारी अकील ड्राइवर, कदीम, अरबाज और अकील अतरौली में खुद भी मीट का काम करते हैं और वहां पर आपूर्ति भी करते हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल मीट व्यापारी अकील के पिता सलीम कुरैशी ने कहा, घटना वाले दिन हमारा 3.50 लाख रुपये का माल बर्बाद हो गया। हमारे मोबाइल छीन लिए गए और 20 हजार रुपये नकद भी लूट लिए गए। हम पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। ईद से पहले हमें अपना माल निकालना था। लेकिन अब कुछ भी हमारे पास नहीं है। मेडिकल कॉलेज में अब तक दवा, जांच आदि में 80 हजार रुपये से ज्यादा का खर्चा हो चुका है। एक अन्य घायल अरबाज ने बताया कि सभी लोग अस्पताल में आ गए हैं। मीट का काम बंद है। घर में वही काम करने वाला है। ईद पर क्या होगा, उसे नहीं पता है।

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की ओर से सभी घायलों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वह खतरे से बाहर हैं। उनकी ड्रेसिंग होती रहेगी। वह अपनी मर्जी से अस्पताल में पड़े हैं। - प्रो. अमजद अली रिजवी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज

विज्ञापन
विज्ञापन


अकील ड्राइवर को मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
घटना में घायल अकील ड्राइवर को जेएन मेडिकल कॉलेज से लेकर क्वार्सी बाईपास के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे परिजनों में से एक आरिफ कहते हैं कि अकील की हालत में अब सुधार है। मंगलवार को अकील को अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। हालांकि उनकी ड्रेसिंग होती रहेगी। वहीं, अन्य तीन व्यापारी अभी भी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं, जबकि मेडिकल कॉलेज के दस्तावेजों में उन्हें पहले ही डिस्चार्ज दिखाया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed