फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Meat Export

अलीगढ़ः 20 महीने में 22 लाख पशुओं का कटान हुआ

Sat, 23 Oct 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Meat Export
कोरोना संक्रमण के सबसे खतरनाक दौर में भी जिले की मीट एक्सपोर्ट यूनिटों में कामधंधा बेहतर रहा। पहली जनवरी 2020 से 31 अगस्त 2021 के बीच में इन मीट फैक्ट्रियों में लगभग 22 लाख पशुओं का कटान हुआ है। जिसमें छोटे बड़े सभी तरह के पशु शामिल थे। ये सिर्फ आठ मीट फैक्ट्रियों का लेखाजोखा है। एक बंद है। मैलरोज बाईपास निवासी पं. केशव देव शर्मा की ओर से आरटीआई के तहत मांगी गई जानकारी पर पशुपालन विभाग ने यह जानकारी सार्वजनिक की है।
विज्ञापन

उन्होंने जानकारी मांगी थी कि शहर की मीट फैक्ट्रियों में एक जनवरी 2020 से 31 अगस्त 2021 तक कितने पशुओं का कटान हुआ है। पशु कहां-कहां से खरीदे गए थे। इस पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी है। जिसके अनुसार जिले में नौ मीट फैक्ट्रियां पंजीकृत हैं, इसमें आठ संचालित हैं। एक बीते दो साल से बंद है।
विज्ञापन

आठ संचालित मीट फैक्ट्रियों में 20 महीने में 20.80 लाख बड़े पशुओं का कटान हुआ है। इसमें भैंस व भैंसे शामिल हैं। वहीं, 1.55 लाख छोटे पशुओं का कटान हुआ है, जिसमें भेड़-बकरी शामिल हैं। विभाग ने पशुओं की खरीद बिक्री के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके चलते आटीआई कार्यकर्ता अब इसके खिलाफ जन सूचना आयोग में अपील करने की तैयारी में हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed