{"_id":"6a8c291e99aa569887056d45","slug":"mayawati-temple-in-aligarh-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अलीगढ़ में मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी, बसपा सुप्रीमो को लिखा पत्र, जवाब मिलते ही होगा भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अलीगढ़ में मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी, बसपा सुप्रीमो को लिखा पत्र, जवाब मिलते ही होगा भूमि पूजन
Mon, 24 Aug 2026 04:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 24 Aug 2026 04:52 PM IST
सार
पंडित केशव देव गौतम ने 22 अगस्त को बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने मायावती से अनुमति मांगी है कि उनका मंदिर अलीगढ़ जनपद में बने और उसमें उनकी प्रतिमा लगाई जाए।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिस तरह से देश में चाहने वालों ने महात्मा गांधी, नरेंद्र मोदी, अटल बिहारी वाजपेयी, सोनिया गांधी आदि के मंदिर बनाए और उसमें उनकी पूजा होती है, उसी प्रकार से अब यूपी के अलीगढ़ में बसपा सुप्रीमो व यूपी की पूर्व सीएम मायावती का मंदिर बनाने की तैयारी है। अलीगढ़ से जिसके लिए मायावती को पत्र भेजा गया है। वहां से जबाव मिलते ही भूमि पूजन का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम ने 22 अगस्त को बसपा सुप्रीमो मायावती के लिए पत्र भेजा है। पत्र के माध्यम से उन्होंने मायावती से अनुमति मांगी है कि उनका मंदिर अलीगढ़ जनपद में बने और उसमें उनकी प्रतिमा लगाई जाए। पंडित केशव देव गौतम ने अमर उजाला को बताया कि तहसील खैर के मोहल्ला खेरे में उनकी एक निजी भूमि है। उस जमीन पर अपने खर्चे से मायावती का मंदिर बनवाऊंगा। शासन-प्रशासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह मंदिर किसी राजनीतिक गतिविधि से जुड़ा नहीं होगा, यह केवल एक प्रेरणा स्थल रहेगा, जहां से आने वाली पीढ़ी प्रेरणा ले सकेगी। मंदिर में मायावती की केवल प्रतिमा ही नहीं, उनके विचारों को भी जगह दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की ओर से मामले पर अनुमति मिलते ही भूमि का पूजन शुरू होगा।
विज्ञापन
पंडित केशव देव गौतम रहे हैं चर्चा में
भ्रष्टाचार विरोधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित केशव देव गौतम अधिकतर चर्चा में रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में जूतों की माला पहनकर प्रचार किया। लोकसभा चुनाव 2024 में उन्हें चुनाव आयोग ने 'चप्पल' चुनाव चिन्ह आवंटित किया था, जिसके बाद उन्होंने चप्पलों की माला पहनकर भी प्रचार किया था। अलीगढ़ सांसद पर कई आरोप लगाने को लेकर भी वह चर्चा में रहे हैं।