{"_id":"6673dc9688885fe8690a449d","slug":"master-mind-of-pradhanpati-arrested-from-jammu-and-kashmir-2024-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: प्रधानपति की हत्या का मास्टर मांइड फौजी जम्मू-कश्मीर से दबोचा, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: प्रधानपति की हत्या का मास्टर मांइड फौजी जम्मू-कश्मीर से दबोचा, भेजा जेल
Thu, 20 Jun 2024 01:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:09 PM IST
सार
पूर्व प्रधान संजय ने अपने फौजी भतीजे प्रदीप को तीन लाख रूपया में प्रधानपति को मारने की सुपारी दी थी। प्रधानपति के नौ गोली मार कर फौजी ने प्लानिंग के तहत अवकाश समाप्त होने से एक दिन पूर्व ही डयूटी पर आमद करा ली थी।
विज्ञापन
आरोपी भेजा जेल
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
खैर पुलिस ने नगलिया जडाना के प्रधानपति वीरेन्द्र सिंह की हत्या के मास्टर मांइड आरोपित को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 14 बटालियन नगम जिला बडगांव जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पिस्टल व कारतूस बरामद किए जाने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
बता दें कि 11 जून को नगलिया जडाना के प्रधानपति वीरेन्द्र सिंह को गोशाला से वापस लौटते समय हमलावरों ने गोलियों से भून दिया था। प्रधान शीतल देवी ने पूर्व प्रधान संजय, दीपक, दीपेश, प्रदीप व गौरव के खिलाफ हत्या व साजिश की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। खैर पुलिस द्वारा संजय, दीपक व दीपेश को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। पूछताछ में पूर्व प्रधान ने हत्या के मूल में प्रधानी की रंजिश व बुलन्दशहर में मुख्य मार्ग पर बेशकीमती भूमि का विवाद बताया था।
विज्ञापन
भूमि को पूर्व प्रधान संजय खरीदना चाहते थे लेकिन मृतक प्रधानपति उसमें अडंगा डाल रहे थे। जिसके चलते पूर्व प्रधान संजय ने अपने फौजी भतीजे प्रदीप को तीन लाख रूपया में प्रधानपति को मारने की सुपारी दी थी। प्रधानपति के नौ गोली मार कर फौजी ने प्लानिंग के तहत अवकाश समाप्त होने से एक दिन पूर्व ही डयूटी पर आमद करा ली थी। विवेचना में यह तथ्य प्रकाश आए थे।
विज्ञापन
अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बाद इंस्पेक्टर खैर दिनेश कुमार सिंह सिसौदिया ने आरोपित प्रदीप को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 14 बटालियन नगम जिला बडगांव जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर पिस्टल व कारतूस बरामद कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वकौल इंस्पेक्टर दिनेश कुमार सिसौदिया शेष आरोपित की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही फरार आरोपित भी पुलिस की गिरफ्त में होगा।