फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Martyrs are being insulted in the name of smart city

अलीगढ़ः स्मार्ट सिटी के नाम पर शहीदों का हो रहा है अपमान

Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Martyrs are being insulted in the name of smart city
एसीएम अंजुम बी से बातचीत करते अहिंसा फाउंडेशन के पदाधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
अहिंसा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बुधवार को स्मार्ट सिटी कार्य के चलते सुभाष चौक को तोड़ने के प्रकरण में विरोध जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव मनाकर शहीदों का सम्मान कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्मार्ट सिटी के नाम पर शहीदों का अपमान हो रहा है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस तरह की कार्रवाई आगे भी हुई तो अहिंसा फाउंडेशन सामाजिक संस्थाओं तथा जन सहयोग से अलीगढ़ शहर में आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

प्रकरण के अनुसार सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित है। बुधवार को स्मार्ट सिटी के सौंदर्यीकरण योजना के तहत सुभाष चौक को तोड़ने का काम शुरू हुआ। शिलालेखों को तोड़ दिया गया। सूचना पर अहिंसा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश सक्सेना मौके पर पहुंचे। वहीं मजहर उल कमर, सरदार दलजीत सिंह एवं अन्य साथी भी मौके पर पहुंचे और काम रुकवाया। यहां पदाधिकारियों ने बताया कि यह चौक अहिंसा फाउंडेशन की अपनी धनराशि से बनवाया गया है। इसमें किसी भी सरकारी योगदान से निर्माण नहीं हुआ है। इसीलिए बिना किसी सूचना और सहमति के चौक को तोड़ा जाना अवैध है। हंगामे की सूचना पर स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारी तथा अपर नगर मजिस्ट्रेट अंजुम बी पहुंचीं और थानाध्यक्ष पहुंचे। उनकी उपस्थिति में स्मार्ट सिटी कंपनी के अधिकारियों ने नक्शा दिखाया और आश्वस्त किया कि जितने भी शिलालेख लगे हुए हैं। वह लगाए जाएंगे और चौक को नए सिरे से बड़ा करके सुंदर बनाया जाएगा। अधिकारियों ने माना कि पूर्व में बिना सूचना दिए अपना कार्य शुरू करना गलत है। आगे से ऐसा नहीं होगा। पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसा हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

सुभाष चौक पर की गई तोड़फोड़।

सुभाष चौक पर की गई तोड़फोड़।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed