{"_id":"6134c44dc5bde4722451caf8","slug":"married-woman-killed-for-bullet-did-not-inform-maternal-side-father-accused-of-dowry-murder-dead-body-removed-from-grave","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: बुलेट की खातिर विवाहिता को मार डाला, मायके पक्ष को नहीं दी जानकारी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र से निकाला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: बुलेट की खातिर विवाहिता को मार डाला, मायके पक्ष को नहीं दी जानकारी, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, कब्र से निकाला शव
Sun, 05 Sep 2021 06:51 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 05 Sep 2021 06:51 PM IST
सार
30 अगस्त को ससुरालियों ने 28 वर्षीय सलमा की गला दबाकर हत्या कर दी और बिना किसी को खबर दिए बीमारी का नाम देकर शव कब्रिस्तान में दफना दिया। मायके पक्ष के अनुसार सलमा की मौसी सबरीन किसी काम से सलमा से मिलने गई तो उसे सलमा की मौत की जानकारी हुई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र के महफूज नगर में महिला की छह दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया है। इसे लेकर दर्ज मुकदमे के आधार पर इलाका पुलिस ने जिलाधिकारी की अनुमति पर रविवार को शव कब्र से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
मूल रूप से मथुरा राया के भूड़ासानी के शमशुद्दीन ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सात साल पहले उसने अपनी बेटी सलमा का निकाह महफूज नगर के सलमान संग किया था। शुरुआत से ही ससुराल पक्ष दहेज में बुलेट बाइक को लेकर उसे तंग करते थे। बेटी की बात और उत्पीड़न को देखते हुए मायके पक्ष ने पिछले दिनों टीवीएस बाइक भी दामाद को दिलवा दी, मगर उसे बेच दिया और फिर से बुलेट बाइक की मांग करते हुए सलमा का उत्पीडऩ शुरू कर दिया गया। इस बीच सलमा ने तीन बच्चियों को भी जन्म दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि 30 अगस्त को ससुरालियों ने 28 वर्षीय सलमा की गला दबाकर हत्या कर दी और बिना किसी को खबर दिए बीमारी का नाम देकर शव कब्रिस्तान में दफना दिया। मायके पक्ष के अनुसार सलमा की मौसी सबरीन किसी काम से सलमा से मिलने गई तो उसे सलमा की मौत की जानकारी हुई। इस सूचना पर मायके पक्ष के लोग यहां आए, मगर तब तक शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था।
विज्ञापन
जब मायके पक्ष के लोग घर पहुंचे तो ससुराली गायब मिले। इस पर शमशुद्दीन ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरा वाकया बताया और दामाद सलमान, जेठ रमजानी, बादशाह, शकील, ससुर बाबू खां, सास मुन्नी देवी आदि सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में मुकदमे के आधार और सलमा के पिता के अनुरोध पर जिलाधिकारी से शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की अनुमति ली गई।
रविवार को शव कब्र से निकलवाया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। दोपहर में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मौके पर काफी भीड़ कब्रिस्तान में मौजूद रही। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय होगा। फिलहाल सभी आरोपी सलमा की तीनों बच्चियों के साथ गायब हैं।