फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Married woman commits suicide by hanging herself

Aligarh News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

Fri, 06 Feb 2026 02:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging herself
क्षेत्र के गांव हुसैपुर में बृहस्पतिवार को 20 वर्षीय नव विवाहिता काजल देवी ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

काजल देवी निवासी गांव बदवाश थाना पिलुआ एटा की शादी 24 नवंबर 2025 को हुसैपुर के विकास के साथ हुई थी। विवाहिता की दादी सास केतकी ने बताया है कि विकास तीन दिन पहले अहमदाबाद में नौकरी करने के लिए गया है। घर में काजल उनके साथ रहती थी। विकास के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार घर में कोई नहीं थी। दोपहर को वह गांव पड़ोसी के यहां किसी कार्य से गई थीं। इस बीच घर में काजल ने पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी केतकी के आने पर हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed